श्रम विभाग ने जिला नियोजालय के सहयोग से नियोजन में मेला का आयोजन किया। स्थानीय निबंधन सह परमर्श केंद्र में आयोजित इस मेला में 30 युवाओ को नियोजित किया गया। इस मेला में शुक्रवार को कुल 60 युवा पहुंचे। कोरोना के नियमो का अनुपालन करते हुए इन सभी का नियोजन किया गया। शेष को केरियर मार्गदर्शन दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शुक्रवार के दिन सदर प्रखंड के मेहुस - शेखपुरा पथ पर बकरी चराने के दौरान समीप से गुजर रहे एक बाईक ने एक वृद्ध महिला बेदमिया देवी , 65 वर्ष को ठोकर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दी।

शुक्रवार के दिन नगर थाना परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न थाना में अंकित 21 कांडों में जब्त किए गये लगभग तीन हजार लीटर देशी-विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत ,एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय में बीती रात्रि स्थानीय थाना क्षेत्र के भेड़िया पुल के समीप संचालित एक लाइन होटल से एक देसी पिस्तौल बरामद की है।इस बाबत थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बीती रात्रि जब पुलिस गस्ती में पहुंची तब होटल के निकट खड़े लोग पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। ऐसी स्थिति में जब होटल की तलाशी ली गई।तब होटल के खपरैल छप्पर में घुसा कर रखे गए पिस्तौल को बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया कुमारी से हुई। प्रिया कुमारी कहती है कि बिजली नहीं रहने उन्हें ऑनलाइन पढाई में बहुत समस्या होती है। 24 घंटे बिजली की सुविधा होनी चाहिए

सर्किट हाउस के समीप बृहस्पतिवार की सुबह नाले का निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ने को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने मुख्य बाईपास सड़क मार्ग को जाम कर जमकर बवाल काटा। बड़ी संख्या में लोग सवेरे ही सडक पर आ गए। जिसमे महिला और बच्चे भी शामिल थे। आक्रोशित लोगो में अरविंद कुमार, एसके वर्मा, ओम पंडित, अमित शाह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर 13 अहियापुर कुम्हरटोली में संवेदक के द्वारा बीच सड़क पर नाले के निर्माण को लेकर कार्य को गड्डा खोद दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पंचायत चुनाव में उपयोग होने वाले ईवीएम की पहली खेप बृहस्पतिवार को यहां पहुंचा । केरल के त्रिबल्ली से 2200 ईवीएम यहां पहुंचा। जिला प्रशासन द्वारा गठित ईवीएम कोषांग के पदाधिकारियों द्वारा इसे स्टेशन रोड स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में रखा गया है। ईवीएम आने की सूचना जिला प्रशासन को पहले ही प्राप्त हो चुकी थी। जिसे लेकर अभ्यास मध्य विद्यालय के पास तैयारी की जा रही थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों के चेकिंग पर ज्यादा जोर दिया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट और बिना कागजात के और ट्रिपल लोड में सफर करनेवालों से जुर्माना वसूल किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सदर प्रखंड अंतर्गत महसार गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में काम करने गए एक 45 वर्षीय किसान की मौत करंट लगने हो गई। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं इस घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।