Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार स्वावलंबी सहकारी समिति अधिनियम, 1996 के अधीन स्वावलंबी सहकारी समिति के निबंधन के तहत शनिवार को जिले में जीविका परियोजना के ज्ञान दर्शन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ का विधिवत निबंधन किया गया और जिला सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा संकुल संघ की अध्यक्ष शर्मिला देवी को निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर परिषद शेखपुरा के सभागार में नप की सामान्य बैठक मे सर्वसम्मत से कई निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सभापति कुमकुम भारती ने की। इस बैठक में उप सभापति राजन कुमार , क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट, बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार , नप के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ,सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संयुक्त कृषि भवन में विगत 48 सप्ताह से खाद बीज और कीटनाशक बिक्री का लाइसेंस लेने के इच्छुक 40 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत उन्हे आत्मा के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी परिभ्रमण हेतु भेजा गया। शनिवार को 40 प्रशिक्षु डीलरो का जत्था सुरक्षित वाहन से कृषि विज्ञान केंद्र भेजा गया। परिभ्रमण दल को शैलेंद्र कुमार सहायक निदेशक उद्यान ने हरी झंडी दिखा कर विदा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्पाद विभाग की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के बाईपास रोड स्थित कमासी मोड के समीप घात लगाकर दो शराब कारोबारियों को 43 लीटर की मात्रा में देसी शराब के साथ धर दबोचा। इस बाबत उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में स्थानीय थाना पुलिस ने महब्बतपुर गांव में छापामारी कर साईबर ठग गिरोह के एक बदमाश संटू राम को रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार बदमाश गांव के राजेश राम का पुत्र बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Nitish kumar
