बिहार सरकार प्रदेश के लोगों को गाय पालन के लिए प्रेरित करने हेतु गाय पालने के लिए सब्सिडी दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार यह कार्य गाय पालन योजना के तहत कर रही है।20 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के पशुपलान विभाग के द्वारा समग्र गव्य विकास योजना चलाई जाती है. योजना के तहत गाय पालन करने पर ग्रामीण इलाके के लोगों को बड़ी सब्सिडी मिलती है। जानकारी के अनुसार आप इस योजना के लिए 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण इलाकों के सभी वर्गों के भूमिहीन किसानो , दुग्ध उत्पादकों और शिक्षित बेरोजगार युवा युवतियों के लिए अपना रोजगार खड़ा करने का अवसर देना है जिसके माध्यम से धार्मिक परंपरा भी बनी रहे और समाज में उनका आर्थिक और सामाजिक रूप से उत्थान हो सके।
Transcript Unavailable.
प्रदेश में 11 चरणों में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। उसके पहले चरण के लिए अधि ;सूचना जारी कर दी गई है। 8 सितंबर तक सभी प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन कर सकते हैं।बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां के कुल 10 जिलों के 12 प्रखंडों में होने वाले पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
बिहार राज्य के जमुई जिले के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालय में कोरोना वैक्सीन लोगों को दिया जा रहा है। लेकिन कोई नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कुछ दिनों पूर्व प्रशासन के द्वारा चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे से अतिक्रमण हटाया गया किंतु एक बार फिर अतिक्रमण हो जाने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।लोगों को इससे कई समस्या हो रही है
बता दें कि प्रखंड क्षेत्र से आए भूमि विवाद के सभी मसलों को आज चेनारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार व सीईओ निशांत कुमार की उपस्थिति में लगभग प्रखंड क्षेत्र से आधा दर्जन आए मामलों का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम दोपहर के 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक चला।
Transcript Unavailable.
भारतीय डाक सेवा की बढ़ते हाईटेक सुविधाओं में जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी उप डाकघर को जोड़ दिया गया है। जिससे यहां के ग्राहकों का भीे डाक विभाग की हाईटेक सुविधाएं प्राप्त होने लगेगी। इसके लिए विभाग के तकनीकि विशेषज्ञ विनोद शंकर की कड़ी मेहनत से इस ग्रामीण क्षेत्र में संचालित उप डाकघर में विभाग का बेहतर सुविधाओं का लाभ आम जनों को मिलना प्रारम्भ हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ऋण , कार आदि देने का प्रलोभन देकर देश के कोने कोने के मोबाइल धारकों को ठगी का शिकार बनाने वाले साईबर ठग गिरोह का बहुत ही तेजी से प्रसार इस जिले के दर्जनों गांव में हो गया। साइबर ठग गिरोह के लोग रोज व रोज लोगों को अपना शिकार बना कर देखते ही देखते लखपति बन बैठे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण यानि आत्मा के तत्वाधान में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया । संयुक्त जिला कृषि कार्यालय भवन में इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त सिन्हा और आत्मा के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने दीप जलाकर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
