आए दिन चेनारी प्रखंड के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं वही आज हमने कुछ स्कूली बच्चों से जाना कि वह जान की समस्या पर क्या कहना चाहते हैं वे बताते हैं कि सड़क जाम की समस्या पूर्व के कई दिनों से बनी हुई है और इस को लेकर प्रशासन के द्वारा कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा है और बच्चों के द्वारा बताया जाता है कि हम लोग जब स्कूल से चलते हैं तो लम सम हम लोगों का गाड़ी या वन 2 से 4 घंटे जाम में ही फंस जाता है जिससे हम लोग जल्दी घर को नहीं जा पाते हैं उक्त बातें चेनारी एमबीएस स्कूल के हिमांशु मेहरा के द्वारा कही गई

जी हां चिनारी के विभिन्न स्कूल कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह आप सभी जानते हैं 5 सितंबर 1962 से ही भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जयंती पर मनाते आ रहे हैं इसी अवसर पर छात्रों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं अंग वस्त्र और उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ संस्थानों में भारत के प्रथम शिक्षक ज्योतिबा राव फूले एवं प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवनी को लोगों ने पढ़ा और उनको नमन किया धन्यवाद

राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सूबे के विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित 20 शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें 10 महिला शिक्षक भी शामिल हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षक दिवस के मौके पर उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य के तमाम शिक्षकों से यही अनुरोध करना चाहते हैं कि वे भी इन्हें देखकर प्रेरित हो। सरकार पूरी तरह से आश्वस्त है कि बिहार के शिक्षकों में ना तो मेधा की कमी है ना ही योग्यता, दक्षता और ना ही इमानदारी की कमी है। हम सब मिलकर अनुकूल शैक्षणिक माहौल बनाते है तो निश्चित तौर पर पूरा माहौल बदल जाएगा और माहौल बदल भी रहा है। सभी सम्मानित शिक्षकों को हम बधाई देते हैं जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से बिहार का नाम रोशन किया है।

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों, पदाधिकारियों की किसी प्रकार की दुर्घटना, हिंसा, नक्सली हिंसा में मौत होने की स्थिति में परिजनों के लिए मुआवजे के प्रविधान किए गए हैं। यह व्यवस्था सरकार के स्तर से की गयी है और इसी स्तर पर मुआवजा का लाभ दिया जाएगा। वैसी ही व्यवस्था निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों के लिए की गई है। यदि चुनाव जीतने के बाद से लेकर उनके कार्यकाल के दौरान किसी प्रतिनिधि की मृत्यु होती है तो सरकार उनके आश्रितों को भी मुआवजा देगी। पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों की मृत्यु की स्थिति में राशि स्वीकृति का अधिकार सरकार ने जिलाधिकारी को दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कार्यकाल के दौरान पंचायत प्रतिनिधि के निधन पर सरकार ने मुआवजे का भुगतान किया है। चुनावी व्यवस्था के तहत जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति के सदस्य, मुखिया, उप मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच, उप सरपंच और ग्राम कचहरी के पंच चुनाव जीतते हैं और कार्यकाल के दौरान उनकी आपराधिक घटना, प्राकृतिक आपदा या हिंसात्मक घटना और दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उनके परिजन को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में अभेद सुरक्षा का रोडमैप तैयार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर स्थानीय पुलिस काफी संवेदनशील है। चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही उनके विश्वास को मजबूती देने का भी उपक्रम जारी है। विषम भौगोलिक परिदृश्य वाले तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में अभेद सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस ने एक व्यापक रोड मैप तैयार कर लिया है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर मिले निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है।

आज शिव मंदिर भरन्दुआ चेनारी के प्रांगण में मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की छठी बहुत ही धूमधाम से मनाई जिसमें क्षेत्र के अनेकों कलाकार ने भाग लिया और अपनी अपनी प्रस्तुति दी वही सत्यनारायण शुक्ला भूतपूर्व शिक्षण ने राधा हुई कृष्ण की दीवानी गीत से लोगों का मन मोह लिया साथ ही श्यामा प्रसाद जी ने भी भजन और हरि कीर्तन से सबको आकर्षित किया उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया मौके पर रमेश तिवारी जी सत्येंद्र सिन्हा जी राजेश चंद्रवंशी जी विकास चंद्रवंशी जी रिंकू राज जी रोशन जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे !!

बता दें कि राज्य में पंचायत चुनाव होने वाले हैं और इसको लेकर चेनारी प्रखंड के अलग-अलग गांव में पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार शुरू हो चुका है और इसमें सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा प्रभाव होता हुआ दिखाई दे रहा है बता दें कि जो लोग समर्थन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं वह अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से अपना समर्थन शेयर कर रहे हैं वही आज चेनारी प्रखंड के कुछ युवाओं से जाना तो उन्होंने बताया कि हमारा मुखिया ईमानदार हो शिक्षित हो गांव का चौमुखी विकास करें तथा गांव के कार्यों पर खर्च करें ऐसा मुखिया को हम लोग वोट करेंगे उक्त बातें चेनारी प्रखंड के कुछ युवाओं के द्वारा कही गई!

बता दें कि आज 5 सितंबर है और 5 सितंबर को हमारे पूजनीय पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्म हुआ था और उन्हीं के जन्म के उपलक्ष में हम लोग टीचर डे मनाते हैं जिसे शिक्षक दिवस हम अपनी भाषा में कहते हैं और बता दें कि इसको लेकर चेनारी प्रखंड में बहुत धूमधाम से शिक्षक दिवस का कार्यक्रम मनाया गया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.