बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने 01-09-2021 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी थी जिस कारन लोगों को आवागमन में काफी करना पड़ रहा था। खबर को हमारे सामूहिक संवादाता ने मोबाइल वाणी पर प्रसारत किया साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत भी कराया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 13-09-2021 को सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। खबर का असर होने से ग्रामीणों में काफी ख़ुशी है तथा सभी मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Nitish kumar

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी पटना में पिछले दो दिनों से देर रात मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप और रात होते ही बारिश हो जा रही है।समस्तीपुर, पटना, औरंगाबाद, अरवल, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जहानाबाद, शेखपुरा और नालंदा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गयी है। अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया गया है।बिहार के कई जिलोंं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के लगभग आधा दर्जन से अधिक जिलों में बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में ठनका गिरने और भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग जारी की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों में यूरिया खाद की किल्लत है। किसान तीन दिनों से रोजाना हंगामा कर रहे हैं। फिर भी उनको यूरिया खाद नहीं मिल रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

चेनारी अंचल के कर्मचारी शिवशंकर कुमार ने स्थानीय थाना में सरकारी कागजातों की चोरी को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि अज्ञात चोरों ने उनके आवास का ताला तोड़कर पेबंदी पंचायत के खदौली मौजा व चूड़ेश्वर मौजा के कई खतियान व अन्य कागजात को चुराकर चंपत हो गए।

एक बार फिर कोरोना के नियमों को लोग भूलने लगे हैं ,वही प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। चेनारी बाजार में रविवार को काफी भीड़ था। लोग मास्क नहीं लगाए थे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।