चेवाड़ा स्थानीय प्रखंड अन्तर्गत सियानी गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी कुमारी बाईक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर अवस्था में उसे बेहोशी की हालत में सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। सूत्रो ने बताया कि किशोरी की तबीयत खराब रहने के कारण उसका बड़ा भाई अमित कुमार उसे अपने साथ बाईक पर बैठाकर नवादा शहर स्थित एक चिकित्सक से उसका इलाज करवा कर लौट रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा नगर स्थित पीएनबी बैंक से रुपया निकाल कर बैंक से बाहर निकलने के दौरान एक महिला का थैला काटकर उचक्कों ने 50 हजार रूपए की राशि उड़ा ली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर डीहा गाँव स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के चार कमरों और बरामदा का निर्माण कार्य जन सहयोग से पूरा होने के बाद मंगलवार को इन नए कमरों का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट ने किया । विधायक ने फीता काट कर और शिलालेख का पर्दा हटा कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत स्कूली छात्रों के स्वागत गान से किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

उड़ीसा से बिहार तक चक्रवात का असर दिखाई दे रहा है जिससे बिहार के काफी जिलों में तेज वर्षा का सामना करना पड़ रहा है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मलदहा ग्राम के समीप जलजमाव के कारण आवागमन में समस्या हो रही है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राज्य में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। नीतीश कुमार ने सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''राज्य में बहुत बड़े पैमाने पर टीकाकरण का काम चल रहा है लेकिन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन आप लोग देखेंगे कि बिहार में कितनी बड़ी संख्या में टीकाकरण होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उनका निबंधन ऑन द स्पॉट होगा। सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय लिया है। प्रत्येक महीने के नौ तारीख को होने वाली जांच में अब गर्भवती महिलाओं की पहले से अधिक भीड़ भी दिखने लगी है। बताते चलें कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के तहत प्रत्येक महीने की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अस्पतालों में शिविर का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार नौ सितंबर को तीज होने के कारण सोमवार को मातृत्व शिक्षा अभियान के साथ टीकाकरण किया गया। इस दौरान पीएचसी अस्पताल में शिविर लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ या एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा प्रसव पूर्व की जांच की जाती है।

बता दे कि आज सोमवार को चेनारी प्रखंड के पांच जगह पर कोविड-19 का वैक्सीनेशन ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर किया गया वही इस वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई