अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर डीहा गाँव स्थित आदर्श उच्च विद्यालय के चार कमरों और बरामदा का निर्माण कार्य जन सहयोग से पूरा होने के बाद मंगलवार को इन नए कमरों का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट ने किया । विधायक ने फीता काट कर और शिलालेख का पर्दा हटा कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत स्कूली छात्रों के स्वागत गान से किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
