श्री श्री 108 शेखपुरा नगर गिरीहिंडा चौक दुर्गा पूजा समिति की ओर से अध्यक्ष संतोष कुमार जेवीएम निदेशक एवं मुकेश कुमार यादव अशोक कुमार यादव एवं पूजा समिति के सभी सदस्य गण के द्वारा भाजपा नेता और समाजसेवी राजीव सिन्हा को पूजा समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास जिला से यशवंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 01-08-2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि चेनारी जनअधिकारी के समीप दिन पर दिन नाली जाम की समस्या उत्पन हो जाती थी जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खबर को हमारे सामूहिक संवादाता यशवंत द्वारा मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया साथ ही चेनारी के विडिओ (नीरज आनंद ) को समस्या से रूबरू कराया गया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 22-09-2021 को विडिओ द्वारा खबर को संज्ञान में लिया गया तथा चेनारी नगर पंचायत को अवगत कराकर कर्मचारियों द्वारा जाम नाली को साफ़ कराया गया। खबर का असर देख लोग बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं
बिहार राज्य ,मधुबनी जिला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर लाइसेंसिं बंदूकधारियों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए दोबारा तिथि निर्धारित की गई है। 26 व 27 सितंबर को संबंधित थानों में लाइसेंसिं बंदूकों का सत्यापन किया जाएगा। इस वावत जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है। बंदूकों का सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्तिधारियों के लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा। इसके लिए सभी अंचलाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला सूचना जननसंपर्क पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने कहा कि इसके पहले पहले भी सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन, अधिकांश बंदूकों का सत्यापन नहीं किया जा सका।
बता दें की एक बार फिर चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई इसमें प्रशासन की लापरवाही देखी जा रही है दुकानदारों के द्वारा बताया जा रहा है कि आए दिन ठेले खेमचे वाले सड़क पर ठेला खेमचा खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही हैं और यही नहीं ऑटो वाले भी सड़क पर ऑटो खड़ा कर कर सवारी बैठाने लगते हैं इसे और जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है इसे चेनारी नगर पंचायत की जनता परेशान है इसमें स्कूली बच्चे भी 2-2 घंटों तक फंसे रहते हैं
बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज मंगलवार को चेनारी प्रखंड के चार जगहों पर कोविड-19 का वैक्सीनेशन किया गया जिसमें सफलतापूर्वक लोगों को वैक्सीन दिया गया तथा ग्रामीण क्षेत्र के आए युवाओं में काफी खुशी देखा गया
कल सोमवार को तथा आज मंगलवार को चेनारी प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया जिसमें चेनारी वार्ड नंबर 13 के आंगनबाड़ी केंद्र पर सीडीपीओ भी उपस्थित हुए तथा उनसे जाना कि चेनारी प्रखंड के किन-किन केंद्रों पर यह कार्यक्रम मनाया गया उन्होंने बताया कि चेनारी प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कल सोमवार तथा आज मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों के अभिभावकों को यह जानकारी दिया गया कि बच्चों की भोजन की मात्रा क्या होनी चाहिए ,बच्चों के लिए प्रोटीन युक्त भोजन दिया जाए तथा अन्य प्रकार की जानकारी दी गई!
Transcript Unavailable.
बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक स्कूल गोपालगंज में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिस जारी किय गया हैं।पदों का विवरण : सैनिक स्कूल गोपालगंज ने जनरल कर्मचारी, चिकित्सा अधिकारी, वार्ड ब्वॉय, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, स्नातकोत्तर शिक्षक के 16 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी बाजार में आज नगर-निगम के द्वारा किया गया साफ सफाई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Transcript Unavailable.
