सासाराम क्षेत्र के खैरा गांव के समीप के नेशनल हाइवे दो पर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने एनएच दो को जाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्राीमण सड़क से नहीं हटे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर अस्पताल सासाराम के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल चिकित्सकों व पारा मेडिकल स्टॉफ को एचआईवी एड्स एक्ट 2017 की जानकारी दी गई। एक्ट के प्रावधानों व नियमों के बारे में बताया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवसागर प्रखंड के करूप पैक्स अध्यक्ष के आवास पर किसानों ने जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा को ज्ञापन सौंप जिले को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने का आग्रह किया। किसानों का कहना है कि वर्तमान में किसानों को यूरिया की सख्त जरूरत है। लेकिन, वे यूरिया के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बता दें कि आज सोमवार को चेनारी प्रखंड में दस जगहों पर कोविड-19 का वैक्सीनेशन, किया गया जिसमें लोगों में खुशी भी देखा गया!
जिले के सोहसराय थाना अंतर्गत मोगल कुआं के रहुई रोड में सक्रिय बदमाशों ने रविवार की रात मां शक्ति ऑयल एण्ड फ्लावर मिल का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में सोहसराय थाना में सोमवार को एक प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है| दर्ज मामले में बताया गया है कि बदमाश इतने शातिर थे कि सीसीटीवी कैमरा का तार काट उसका डीवीआर ले गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
रविवार को चेनारी प्रखंड के शहरी और ग्रामीण हिस्सों में अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर महिलाओं ने अनंत भगवान की पारंपरिक तरीके से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के दौरान सरकार के गाइडलाइन का पालन किया गया। वहीं बीते वर्ष की तरह इस वर्ष मंदिरों में भक्तों की भीड़ कम देखी गई। इस दिन गौरी-गणेश के पूजन के साथ भगवान विष्णु का पूजन भी किया जाता है। पूजन के बाद 14 गांठों वाला अनंत सूत्र बांह में बांधा जाता है। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं ने अनंत चतुर्दशी पर विशेष माने वाले व्रत का भी अनुसरण किया। अनंत बांधकर भगवान से ऐश्वर्य, समृद्धि और शांति की कामना की गई।
मालूम हो कि इस समय कृषि कार्य जोर शोर से चल रहा है और इस समय खाद नहीं उपलब्ध होने से किसानों में मायूसी देखा जा रहा है वही बता दें कि आज सोमवार को चेनारी प्रखंड के अनेक दुकानदारों के द्वारा खाद का स्टॉक नहीं उपलब्ध होने के कारण बहुत किसानों को वापस लौटना पड़ा वही बता दे कि लोधी गांव निवासी श्री बिगन राम बताते हैं कि इस समय हम लोगों का खेती-बाड़ी का समय है और समय पर खाद नहीं मिलने के कारण बस धान की अच्छी उपज नहीं होने की डर सताने लगा है उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन से निवेदन है कि प्रखंड में जल्द से जल्द खाद की किल्लत को दूर किया जाए
रोहतास जिले शिव सागर प्रखंड के बॉडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले आकाशदीप आज से होने वाले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की तरफ से मैदान में उतरेंगे!
