शेखोपुरसराय प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत गुरूवार को आँगनवाड़ी सेविकाओं के द्वारा गोदभराई उत्सव का आयोजन किया गया।इसी क्रम में मोहब्बतपुर पंचायत के पन्हेसा गांव में आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या -37 की सेविका राधिका देवी ने गर्भवती महिला रूपा कुमारी को हरी साग-सब्जी,पौष्टिक फल,सिन्दूर,बिन्दी,चुड़ी देकर गोदभराई किया इस दौरान मौजूद पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने बताया कि गोदभराई उत्सव मनाया जा रहा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बीती रात्रि चेवाडा बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप भटक कर पहुंची एक युवती को पुलिस ने उसके परिवार के हवाले करने में सफलता पाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बृहस्पतिवार को जिला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापन के साथ ही शारदीय नवरात्र का पर्व दुर्गा पूजा शुरू हो गया। मां देवी दुर्गा का नवरात्र के पहले दिन प्रथम रूप शैलपुत्री के रूप में आराधना की गई ।इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण, शंख और घंटा की ध्वनि तथा मां दुर्गा की जयकारा के बीच पूरे विधि विधान से कलश स्थापन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चेनारी प्रखंड क्षेत्र के 24 बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं फर्नीचर की कमी है। बता दें कि मतदान केंद्र संख्या 1, 2, 7, 8 , 29, 43, 63, 72 ,131 ,157 ,159 ,160 ,161, 162 ,163 ,165, 167, 168 ,169 ,158 ,164 ,166 में सुविधाओं का अभाव है। संबंधित बूथों वाले स्कूल के प्रधानाध्यापकों को संसाधन मुहैया नहीं कराने पर आखिर सवाल उठता है कि ऐसे में मतदान कैसे होगा!

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला रोहतास के थाना चेनारी, ग्राम मलेहपुर से सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं, मलेहपुर के रोड टुटा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पद रहा है.

उत्पाद आयुक्त की सचिव बिहार पटना रेणु कुमारी सिंहा ने बुधवार को जिला उत्पाद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी , उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार और कई उत्पाद अवर निरीक्षक मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ स्थानीय उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही छापामारी और अभियोजन की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने पंचायत चुनाव और दुर्गा पूजा के मद्देनजर शराब बंदी को सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया। शराब बरामदगी के लिए क्षेत्र में छापामारी में तेजी लाने और शराब तस्करों को कोर्ट से सजा दिलाने में तत्परता दिखाने की हिदायत दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद ने की। बैठक में नगर परिषद शेखपुरा के उप सभापति राजन कुमार ,सीओ ,थाना अध्यक्ष विनोद राम सहित दोनो समुदाय के गणमान्य लोगों और कई वार्ड पार्षद ने हिस्सा लिया। बैठक में शांति व्यवस्था को लेकर कई निर्देश एसडीपीओ द्वारा दिया गया। बैठक में पूजा पंडालों या पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। किसी भी पंडाल में पंचायत चुनाव से संबंधित किसी का बैनर पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिन और समय पर रूट चार्ट का पालन करते हुए प्रतिमा का विसर्जन करने को कहा गया। विसर्जन जुलूस में 50 से अधिक लोगों के भाग लेने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा आपसी प्रेम और भाईचारे के बीच मनाने का संकल्प दुहराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.