उत्पाद आयुक्त की सचिव बिहार पटना रेणु कुमारी सिंहा ने बुधवार को जिला उत्पाद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी , उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार और कई उत्पाद अवर निरीक्षक मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ स्थानीय उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही छापामारी और अभियोजन की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने पंचायत चुनाव और दुर्गा पूजा के मद्देनजर शराब बंदी को सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया। शराब बरामदगी के लिए क्षेत्र में छापामारी में तेजी लाने और शराब तस्करों को कोर्ट से सजा दिलाने में तत्परता दिखाने की हिदायत दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।