चेनारी प्रखंड क्षेत्र के 24 बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं फर्नीचर की कमी है। बता दें कि मतदान केंद्र संख्या 1, 2, 7, 8 , 29, 43, 63, 72 ,131 ,157 ,159 ,160 ,161, 162 ,163 ,165, 167, 168 ,169 ,158 ,164 ,166 में सुविधाओं का अभाव है। संबंधित बूथों वाले स्कूल के प्रधानाध्यापकों को संसाधन मुहैया नहीं कराने पर आखिर सवाल उठता है कि ऐसे में मतदान कैसे होगा!
