बिहार में हो रहे पंचायती चुनाव को लेकर जिले में शिवसागर व चेनारी प्रखंड के 26 पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। शिवसागर प्रखंड के 15 पंचायतों में 54 परसेंट वोटिंग हुई तो चेनारी प्रखंड के 11 पंचायतों में 58 परसेंट वोटिंग दर्ज की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
बिहार सरकार, उद्योग विभाग के जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों के स्वरोजगार हेतु गठित जय हिंद जूता निर्माण क्लस्टर, चेवाड़ा ,शेखपुरा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस औद्योगिक क्लस्टर का उदघाटन उप विकास आयुक्त सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। कोरोना संक्रमण काल मे हरियाणा से लौटे चेवाड़ा के कुशल कारीगरों ने इसमें अभिरुचि प्रकट की और औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के तहत जुता निर्माण की सभी मशीनों की आपूर्ति कर दी गई।जूता निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन उन्होंने किया और क्लस्टर के समृद्धि हेतु शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर महाप्रबंधक ,जिला उद्योग केंद्र उदय शंकर प्रसाद सिंहा, उद्योग विस्तार पदाधिकारी जितेंद्र कुमार एवम क्लस्टर के अध्य्क्ष ,सचिव तथा सभी सदस्य उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ,जिला उद्योग केंद्र ने कहा कि इस क्लस्टर के विकास के लिए उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं के द्वारा भी प्रयास किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को धान अधिप्राप्ति के पहले दिन समास बुजुर्ग, प्रखंड- बरबीघा, जिला- शेखपुरा में जिला सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा धान अधिप्राप्ति का शेखपुरा ज़िला में शुभारंभ किया गया। दो किसानों से कुल 25 क्विंटल की खरीद की गयी। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष, किसान और कई किसान एवं लोग उपस्थित थे। धान अधिप्राप्ति के पहले दिन गवय पैक्स, प्रखंड- शेखपुरा, जिला- शेखपुरा में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ किया गया। एक किसान से कुल 48 क्विंटल की खरीद की गयी। इस दौरान सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, शेखपुरा, पैक्स अध्यक्ष, कई किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी प्रखंड के नरैना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी इंदु देवी के भाई पारस पासवान जिन्होंने खुद अपनी बहन इंदू देवी को मुखिया प्रत्याशी बनाकर नरैना पंचायत से मैदान में उतारें हैं वो अपने घर लौट रहे थे तभी उर्जा में अज्ञात लोगों के द्वारा उनके गाड़ी पर हमला कर दिया गया संयोग बस उस गाड़ी में पारस पासवान मौजूद नहीं थे हमले से ड्राइवर को थोड़ी बहुत चोटें आई है और गाड़ी का शीशा पुरी तरह फोड़ दिया गया है वही पारस पासवान ने इसकी शिकायत चेनारी थाने में लिखित दर्ज करा दी है धन्यवाद
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि चेनारी प्रखंड में चुनाव अच्छे से हुई। लोग अच्छे से मतदान किये। एक मतदाता प्यारे लाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा मुखिया चाहिए जो उनके उम्मीदों पर खड़ा उतरे। जनता के लिए कार्य करें। इस बार इन्होने मुखिया के मुद्दों को देखकर मतदान किया है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
sachin Raj
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से पठकोकरा से भोला कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके क्षेत्र में बहुत जल जमाओ हो रहा है। इसकी सुनवाई भी नहीं हो रही है। सड़क और नाली की सफाई भी नहीं हो रही है।
