जी हां सातवें चरण में रोहतास जिले के चेनारी व शिवसागर प्रखंड के 26 पंचायतों में मतदान आज होने हैं जो सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक ही चलेगा इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और चप्पे-चप्पे पर नजर गड़ाए रखी है वही दोनों प्रखंडों के पंचायतों में 357 बूथ बनाए गए हैं शिवसागर प्रखंड के 211 बूथ तो चेनारी प्रखंड में कुल 146 बूथ बनाए गए हैं जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने दोनों प्रखंड में शांतिपूर्ण चुनाव मतदान कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया है धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस
चेनारी प्रखंड में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इसे लेकर कार्यक्रमों धूम रही। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
दीपावली छठ पर्व के बाद पंचायत चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपनी पूरी उर्जा लगा दी है। खासकर मुखिया, वार्ड व जिला पार्षद के प्रत्याशी अपनी ओर से पूरी ताकत लगा दिए हैं। गाड़ियों पर पोस्टर व प्रचार गीत के गानों से पूरा पंचायत गूंज रहा है। मतदाताओं का लोगों को जीताने की पूरी आश्वासन भी मिल रहीं है।
sachin Raj
चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आज शनिवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लोगों ने आंवला वृक्ष का पूजन किया। इसे अक्षय नवमी के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर सामूहिक आंवले के पेड़ को मूली, खिचड़ी, बैगन, जल, दूध, धूप, दीप, नैवेद्य आदि चढ़ाकर परिक्रमा कर पूजा की। साथ ही भजन गाकर अपने परिवार की समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने कहा कि हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को और नवमी मनाई जाती है। पूजा के बाद कुंआरी कन्याओं को प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान पुरोहितों को दान दिया गया।
रोहतासगढ़ किला पर दिसंबर माह में आयोजित तीन दिवसीय शाहाबाद महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव की रुपरेखा शनिवार को तैयार कर ली गई। शिक्षा, संगीत, सैन्य, पत्रकारिता क्षेत्र के धुरंधरों को शाहाबाद महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
सासाराम शिवसागर थाना के कैथी गांव में शनिवार की अहले सुबह कुख्यात कल्लू खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कुख्यात को करीब आधा दर्जन से ज्यादा गोली मारी है। घटना सुबह उस समय हुई जब कल्लू कहीं बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही कल्लू की मौत हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
