चेनारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आज शनिवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लोगों ने आंवला वृक्ष का पूजन किया। इसे अक्षय नवमी के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर सामूहिक आंवले के पेड़ को मूली, खिचड़ी, बैगन, जल, दूध, धूप, दीप, नैवेद्य आदि चढ़ाकर परिक्रमा कर पूजा की। साथ ही भजन गाकर अपने परिवार की समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने कहा कि हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को और नवमी मनाई जाती है। पूजा के बाद कुंआरी कन्याओं को प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान पुरोहितों को दान दिया गया।