बिहार सरकार, उद्योग विभाग के जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों के स्वरोजगार हेतु गठित जय हिंद जूता निर्माण क्लस्टर, चेवाड़ा ,शेखपुरा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस औद्योगिक क्लस्टर का उदघाटन उप विकास आयुक्त सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। कोरोना संक्रमण काल मे हरियाणा से लौटे चेवाड़ा के कुशल कारीगरों ने इसमें अभिरुचि प्रकट की और औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के तहत जुता निर्माण की सभी मशीनों की आपूर्ति कर दी गई।जूता निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन उन्होंने किया और क्लस्टर के समृद्धि हेतु शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर महाप्रबंधक ,जिला उद्योग केंद्र उदय शंकर प्रसाद सिंहा, उद्योग विस्तार पदाधिकारी जितेंद्र कुमार एवम क्लस्टर के अध्य्क्ष ,सचिव तथा सभी सदस्य उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ,जिला उद्योग केंद्र ने कहा कि इस क्लस्टर के विकास के लिए उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं के द्वारा भी प्रयास किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
