sachin Raj

sachin Raj

सासाराम शहर के एसपी जैन कॉलेज परिसर में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पुरूष वर्ग में एमपी कॉलेज मोहनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय पुरस्कार एमवी कॉलेज बक्सर को मिला। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीबी कॉलेज रामगढ़ व द्वितीय पुरस्कार डीके कॉलेज डुमरांव को मिला।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी। डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को डीडीसी शेखर आनंद की अध्यक्षता में तैयारी को ले समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में स्थित सभी विद्यालयों को प्रतियोगिता में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 21-24 दिसंबर तक सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में होंगे। जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग के तीन आयु वर्गों में होगी, जिसमें अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग शामिल हैं। ऐसे छात्र छठवीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ते हों। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निबंधन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।

सासाराम व चेनारी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार को 11 बजे से दोपहर के एक बजे तक विद्युत की आपूर्ति बंद रहेगी। करूप स्थित जीएसएस में 132 केवी का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसीलिए एक बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद की जाएगी। कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया कि सासाराम शहर तथा चेनारी, शिवसागर व सासाराम ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत की आपूर्ति ठप रहेगी।

sachin magrha

sachin magrha

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.