कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी। डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को डीडीसी शेखर आनंद की अध्यक्षता में तैयारी को ले समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में स्थित सभी विद्यालयों को प्रतियोगिता में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 21-24 दिसंबर तक सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में होंगे। जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग के तीन आयु वर्गों में होगी, जिसमें अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग शामिल हैं। ऐसे छात्र छठवीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ते हों। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निबंधन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।