जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य सभी सरकारी अस्पतालों में दवा और उपकरणों की आपूर्ति ऑनलाइन होगी। मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिले के सभी पी एच सी प्रभारियों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक जिलास्तरीय बैठक हुई। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

उत्पाद विभाग की एक टीम ने मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पचना हट्टी गांव में छापामारी कर दो सौ लीटर की मात्रा में अर्द निर्मित देसी शराब को बरामद की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार ने किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

dilip.pandey.news.express

sachin Raj

ग्रामवाणी के श्रोता यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के से बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी टीकाकरण अभियान में घालमेल कर रहे हैं। जिन लोगों ने कोविड-19 के टीके नहीं लिये हैं, उन्हें भी सरकारी अस्पताल से सर्टिफिकेट व मोबाइल पर मैसेज दिया जा रहा है। जिससे टीका नहीं लेने वाले लाभार्थी भौचक है। उन्हें इस बात की चिंता है कि बिना टीका लिए यदि सर्टिफिकेट और मैसेज प्राप्त हो गया तो फिर आगे उन्हें टीका कैसे मिलेगा। ऐसा ही समस्या चेनारी प्रखंड के निवासी रोहित कुमार के साथ हुआ है!

बिहार में 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन देने की शुरुआत हो गई है। सीएम नीतीश कुमार ने इंदिरा गांधी इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आईजीआईएमएस) के वैक्‍सीनेशन सेंटर में वैक्‍सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

sachin Raj

जी हां शेरगढ़ किला और दुर्गावती जलाशय परियोजना अपने आप में एक अद्भुत दृश्य के लिए पहले से ही विख्यात है जहां लोगों ने भारी संख्या में डैम पर पहुंचकर खूब मस्ती की आपको बता दें कि इस खूबसूरत दृश्य को निहारने के लिए बहुत दूर-दूर से वह अन्य जिलों से भी लोग हमेशा ही आते रहते हैं पर नए साल के जश्न पर स्थानीय लोगों का भी काफी संख्या में जमावड़ा देखने को मिला यहां आने वाले लोगों का तांता सुबह से ही लगा रहा लोग अपने अपने साधन से आते दिखाई दिए यहां आकर लोगों ने पिकनिक भी मनाए और शेरगढ़ किला व दुर्गावती जलाशय परियोजना का सैर कर खूब मौज मस्ती की और आनंदित रहे चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया की शेरगढ़ किला से लेकर दुर्गावती डैम तक सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद किया गया है और भारी संख्या में सैप जवान व एसटीएफ जवान को ड्यूटी पर लगाया गया है साथ ही गाड़ियों से जाम की समस्या उत्पन्न ना हो उसके लिए भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जय शंकर राज !

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.