ग्रामवाणी के श्रोता यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के से बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी टीकाकरण अभियान में घालमेल कर रहे हैं। जिन लोगों ने कोविड-19 के टीके नहीं लिये हैं, उन्हें भी सरकारी अस्पताल से सर्टिफिकेट व मोबाइल पर मैसेज दिया जा रहा है। जिससे टीका नहीं लेने वाले लाभार्थी भौचक है। उन्हें इस बात की चिंता है कि बिना टीका लिए यदि सर्टिफिकेट और मैसेज प्राप्त हो गया तो फिर आगे उन्हें टीका कैसे मिलेगा। ऐसा ही समस्या चेनारी प्रखंड के निवासी रोहित कुमार के साथ हुआ है!