जी हां शेरगढ़ किला और दुर्गावती जलाशय परियोजना अपने आप में एक अद्भुत दृश्य के लिए पहले से ही विख्यात है जहां लोगों ने भारी संख्या में डैम पर पहुंचकर खूब मस्ती की आपको बता दें कि इस खूबसूरत दृश्य को निहारने के लिए बहुत दूर-दूर से वह अन्य जिलों से भी लोग हमेशा ही आते रहते हैं पर नए साल के जश्न पर स्थानीय लोगों का भी काफी संख्या में जमावड़ा देखने को मिला यहां आने वाले लोगों का तांता सुबह से ही लगा रहा लोग अपने अपने साधन से आते दिखाई दिए यहां आकर लोगों ने पिकनिक भी मनाए और शेरगढ़ किला व दुर्गावती जलाशय परियोजना का सैर कर खूब मौज मस्ती की और आनंदित रहे चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया की शेरगढ़ किला से लेकर दुर्गावती डैम तक सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद किया गया है और भारी संख्या में सैप जवान व एसटीएफ जवान को ड्यूटी पर लगाया गया है साथ ही गाड़ियों से जाम की समस्या उत्पन्न ना हो उसके लिए भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जय शंकर राज !