sachin raj

गेहूं के खेत में लगी आग, चार लाख का नुकसान बिहारशरीफ 27 मार्च (हि.स.)|सिलाव प्रखंड के चंडी मौ गांव में रविवार को गेहूं के खेत में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने कई बीघा में लगी खड़ी फसल को जला दिया। हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जतायी गयी है। ग्रामीणों की माने तो घटना का कारण शार्ट सर्किट है। अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में विजय नारायण सिंह, नंदकिशोर प्रसाद सिंह, गोरेलाल सिंह, मनोज कुमार व अन्य किसानों की करीब 20 बीघा खेत में लगी फसल जल गयी है।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गयी। आग कई खेतों तक फैल गयी। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उसके बाद अग्निशमन दस्ते को सूचना दी गयी। आग बुझने से पहले काफी नुकसान हो चुका था। हादसे के बाद राजगीर एसडीओ अनिता सिन्हा, सिलाव बीडीओ व सीओ गांव पहुंचे। पीड़ितों ने उनसे मुआवजे की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि उनकी मेहनत के साथ पूंजी भी जल गयी। प्रशासन ने सहयोग नहीं किया तो खाने पर भी आफत आ जाएगी। एसडीओ ने सीओ को क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है| हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद

Transcript Unavailable.

sachin raj

Transcript Unavailable.

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के संस्थापक पंडित रामानंद तिवारी की पुण्यतिथि यहां श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिले के बाजितपुर स्थित पुलिस लाइन प्रांगण में पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार एवं मंत्री संतोष कुमार कोषाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह अक्षत दुखीराम केंद्रीय सदस्य सुनील कुमार एवं अन्य हवलदार सिपाही की उपस्थिति में पुलिस मेंस एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय पंडित रामानंद तिवारी जी की को पुण्यतिथि मनाई गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया है। इसके तहत विधुत विभाग के अलग अलग छापामार दस्ते ने 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जिसमे महुली ओपी के लोहान और सोहदी तथा चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के अलावा बरबीघा थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान इन गांव में दस लोगों को बिजली का अवैध रूप से उपयोग करते पाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के नवीनगर ककरार गांव की एक 55 वर्षीय महिला हबीब अंसारी ,55 वर्ष की मौत ट्रेन से कटकर होने के बाद लाश शुक्रवार की शाम गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। यह घटना किऊल - गया रेलखंड पर स्थित नवादा स्टेशन के समीप खुरी नदी रेल पुल पर पैसेंजर ट्रेन से कटने से हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला के कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में शुक्रवार को अनुसूचित जाति वर्ग के एक सौ महिला और पुरुषों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया गया ।बाद में प्रशिक्षुओं को कुकुट पालन के लिए मुफ्त में चूजा भी प्रदान किया गया। सरकार के अनुसूचित जाति उप योजना अंतर्गत जीविकोपार्जन अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी) शेखपुरा में तीस दिवसीय टू व्हीलर मेकनिक प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित कर 29 युवाओं को प्रमाण पत्र आरसेटी निदेशक अश्विनी कुमार एवम् संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर निदेशक के द्वारा बताया गया कि आप लोग खुद का मोटर सायकिल सर्विसिंग का दुकान खोले ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।