हाई स्कूल चेनारी के प्रांगण में आयोजित अमर शहीद कृष्ण कुमार पांडेय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच उत्तर प्रदेश के स्पोर्टिंग क्लब अमौरा और बिहार के बक्सर जिले के सोनपा के बीच हुई। मैच में नाइजीरिया के भी आधा दर्जन खिलाड़ी बक्सर की तरफ से खेल रहे थे। मैच के 12 मिनट पर पर उत्तर प्रदेश के अमौरा की टीम के जर्सी नंबर 10 आसामी खिलाड़ी ने गोल दागकर बढ़त बना लिया। इस दौरान पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उसके बाद 21 मिनट पर भी दुबारा उक्त खिलाड़ी ने गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। बता दें कि इस बार अधिकारियों के साथ साथ काफी संख्या में मैच देखने के लिए ग्रामीण भी उपस्थित थे अगला लेख

Transcript Unavailable.

बता दे चेनारी प्रखंड के मां काली मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर यह निर्णय लिया कि 10 अप्रैल को श्री राम जन्म उत्सव भव्य बनाने के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हाथी घोड़े के साथ साथ बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाला जाएगा उक्त शोभायात्रा मां काली मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर इंदिरा चौक गांधी चौक नवरत्न बाजार से होकर चेनारी थाना से लेकर करपुरी चौक सहित महावीर मंदिर पर शोभा यात्रा समाप्त होगी उक्त निर्णय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लिया!

प्रसिद्ध गुप्ताधाम में चैत शिवरात्रि पर मंगलवार हजारों भक्तों ने गुफा स्थित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार व समाज कल्याण के लिए पूजा अर्चना की। शिवरात्रि में भीड़ ऐसी उमड़ा कि संपूर्ण कैमूर पहाड़ी हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा। बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है के नारे रात भर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं को रात में जाने के लिए उगहनी घाट से लेकर औरैईया गांव तक जंगलों में तथा पनारी से लेकर कुसमा गांव तक ट्यूब लाइट की व्यवस्था थी। रात भर श्रद्धालुओं का जत्था गुप्ता धाम जाता रहा। वही चेनारी बाजार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जाम लगा रहा

sachin raj

sachin raj

बिहार राज्य के रोहतास जिला चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ा कर सरकार ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। इससे अब लड़कियों को आगे पढ़ने का मौका मिलेगा।

चेनारी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डीही व डीही से कझांव को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण में मौजा कझांव में निजी जमीन दान देने वाले भूमिदाता पांडेयडीही निवासी स्व.पंडित रामव्यास पांडेय की 24 वीं पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण महर्षि अंजनेशजी महाराज व विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक काशीनाथ पांडेय तथा संचालन प्रधानाध्यापक सत्यनारायण राम ने किया तथा भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बड्डी गांव के आकाशदीप रविवार की शाम हो रहे आईपीएल मैच में आरसीबी बेंगलुरू की टीम में शामिल किये गये हैं। इस खबर के बाद उनके गांव सहित जिले के खेलप्रेमियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स, फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप सहित अन्य माध्यमों से एक दूसरे को बधाई के साथ अपने को गौरवान्वित महसूसर कर रहे हैं। क्योंकि जिले का पहला युवक आईपीएल खेल रहा हैं। जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह स्वणिँम क्षण है। हमारे गांव-ज्वार का लड़का अपनी कर्मठता व खेल की बदौलत मुकाम हासिल किया।बताया जाता है कि आकाशदीप 2021 आईपीएल के दूसरे चरण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से शारजाह भी गए थे। हालांकि, उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन इस साल आरसीबी के पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के विरूद्ध उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। इस साल हुए आईपील की नीलामी में उन्हें बेस्ट प्राइस 20 लाख रूपए में खरीदा गया है। लंबे कद व मजबूत कदकाठी के ऑलराउंडर आकाशदीप के प्रदर्शन पर अब सबकी नजर है।

डेहरी को जिला बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. डेहरी के विभिन्न संगठनों ने टीम डेहरीयंस के बैनर तले रविवार को पैदल मार्च निकाला. मार्च शहर के कर्पूरी चौक से प्रारंभ होकर पाली ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन, कल्याणपुर चौक, कैनाल रोड, अंबेडकर चौक होते हुए कर्पूरी चौक पर सभा में तब्दील हो गई. इस दौरान मार्च में शामिल लोगों का शहरवासियों ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया.टीम डेहरीयंस का कहना है कि रोहतास जिला 19 प्रखंडों का बड़ा जिला है. कई प्रखंड जिला मुख्यालय सासाराम से दूर पड़ जाते हैं कैमूर पहाड़ी और उत्तर प्रदेश के सीमा क्षेत्र से सटे नौहट्टा प्रखंड के गावों की दूरी जिला मुख्यालय से 120 किलोमीटर है. जहां से लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने और अपने दैनिक कार्यों के निष्पादन में दो दिन लग जाता है. न्यायालय के कार्य से आने पर एक दिन अतरिक्त ठहरना पड़ता है. जिससे गरीब गुरबों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है.