सोमवार को शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजडीह बजरंगबली मंदिर के पास एक विशाल पीपल के पेड़ की शाखा टूट कर गिर जाने के कारण रोड जाम की स्थिति हो गई है। आवागमन बाधित हो गया है। दोनों तरफ से आना जाना बंद हो गया है। ऐसा पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा टूटकर गिरने से हो गया है। इस वजह से बड़े वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है। वहीं बिजली का तार भी सड़क पर लटक कर जानलेवा हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नवादा जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत कोशी-रूखी पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार गुप्ता जी ने अपने ही पंचायत में कार्यरत आवास सहायक राजू कुमार पर अवैध रूप से रुपए उगाही का आरोप लगाया है।साथ ही मुखिया जी का अभद्र भाषा का ऑडियो भी वायरल हुआ है।हालांकि आवास सहायक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुखिया जी खुद मूझसे कमीशन की मांग किया करते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिले में अभियोजन का कार्य एक छत के नीचे संपादित किया जाएगा । सरकार के निर्देशों के आलोक में न्यायलय में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अभियोजन का कार्य सुगमता से संपादित करने को लेकर अलग भवन निर्माण किया जाएगा। आधुनिक संचार सुविधाओं से लैस इस भवन में न्यायिक दंडाधिकारी से लेकर जिला जज न्यायालय विशेष न्यायलय आदि में अभियोजन के कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी एक छत के नीचे काम करेंगे।
शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नीमी - शेखपुरा पथ पर से एक बालू लदे ट्रैक्टर को ओवरलोड और बिना चालान के पकड़ने में सफलता पाई। चेकिंग का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर अवैध बालू लाद कर शेखपुरा की ओर ले जाया जा रहा था।
भीषण गर्मी को लेकर पीएचईडी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल की समस्या के निदान के लिए जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में चलंत मरम्मती दल कार्यरत हैं। इन लोगों के द्वारा प्रतिदिन 20 से 30 खराब चापाकल लोगों की मरम्मत की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को डीएम सावन कुमार ने शहर के गिरिहिंडा मुहल्ला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल भी पूछे। डीएम पहली से पांचवी कक्षा में जाकर बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर लिखकर पढाया और उनसे सवाल पूछे।
Transcript Unavailable.
