सोमवार को शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजडीह बजरंगबली मंदिर के पास एक विशाल पीपल के पेड़ की शाखा टूट कर गिर जाने के कारण रोड जाम की स्थिति हो गई है। आवागमन बाधित हो गया है। दोनों तरफ से आना जाना बंद हो गया है। ऐसा पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा टूटकर गिरने से हो गया है। इस वजह से बड़े वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है। वहीं बिजली का तार भी सड़क पर लटक कर जानलेवा हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
