शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नीमी - शेखपुरा पथ पर से एक बालू लदे ट्रैक्टर को ओवरलोड और बिना चालान के पकड़ने में सफलता पाई। चेकिंग का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर अवैध बालू लाद कर शेखपुरा की ओर ले जाया जा रहा था।