Transcript Unavailable.
मलेहपुर से सचिन राज मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं की, मलेहपुर के वाद नंबर आठ का नल एक जगह से टुटा होने कारण, कई था लेकिन बनवा दिया गया.
आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई की रस्म की जा रही है
बिहार राज्य के सासाराम प्रखंड से असतोरणा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि , कोरोना का दोनों टिका ही लगाना ज़रूरी है यदि दोनों टिका नहीं लगाते हैं तो खतरा बना रहता है और ये अधूरी सुरक्षा देता है. जब वैक्सीन नहीं था तब काफी लोग इस से संक्रमित हुए थे और अब वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है इसको भगाने का.
बिहार राज्य के सासाराम प्रखंड से असतोरणा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि , कोरोना अभी नहीं गया है ये वापस लौट कर आ सकता है। बहुत सारे लोगो का कहना है की, कोरोना के मामले में कमी आई है तो टीका क्यों लगवाना है
बिहार राज्य के सासाराम प्रखंड से असतोरणा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि , कोरोना को हराना काफी आसान है, बॉस साफ़ सफाई रखना है, हाथों को धोना है तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।
बृहस्पतिवार को चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गई। मौके पर समेकित बाल विकास परियोजना के प्रवेशिका रीना भारती ने बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है। माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ मृत्यु दर में कमी भी लाता है। गर्भ के दौरान शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट के साथ वसा की भी मात्रा का होना जरूरी होता है। इसके लिए समेकित बाल विकास योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को मासिक पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। हरी साग-सब्जी, सतरंगी फल, दाल, सूखे मेवे एवं दूध के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लहना व छठीयारा पंचायत में पंचायत में बरिये अधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं का किया गया औचक निरीक्षण.इस बाबात जानकारी देते हुए प्रखंड विकास मून आरीफ रहमान ने बताया कि छठीयारा पंचायत के विभिन्न गांव में पहुंचकर नल जल ,गली नली, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान, पंचायत सरकार भवन इत्यादि जगहों का औचक निरीक्षण किया जिसमें पीडीएस दुकान तथा फैक्स गोदाम बंद पाए गए वही अंचल अधिकारी के द्वारा लहना पंचायत के विभिन्न गांव में विभिन्न कार्यों को लेकर निरीक्षण किया गया. इस दौरान हंसापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय ,आंगनवाड़ी केंद्र, तियाय गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना , सार्वजनिक वितरण प्रणाली नल जल योजना गली-गली योजना इत्यादि योजनाओं का जायजा लिया जिसमें कमी पाने पर फटकार भी लगाया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पंचायत के लोगो को जन्म प्रमाण पत्र बनाने में पंचायत सचिव करते कोताही शेखोपुर सराय स्थानीय प्रखंड के पंचायतो के लोगो को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर महीनों प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है इस संबंध में जानकारी देते हुए पांची गांव निवासी विमली कुमारी ने बताया की ढाई महीने पहले जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर प्रखंड कर्मी सहायक विनोद कुमार को आवेदन दिया था और लगभग पंद्रह दिनों से प्रखंड कार्यालय आ रही हूँ मुझे प्रमाण पत्र नही मिला है वही जब इस संबंध में संबंधित कर्मी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय पर संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव से बात किया जाए जब इस संबंध में पंचायत सचिव से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होने मोबाइल रिसीव नही किया वही मामले में यह उजागर हुआ कि बहुत ऐसे आवेदन करने वाले लोग है जो महीनों से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटते है पर उन्हें प्रमाण पत्र नही मिल रहा है कर्मी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अंबारी पंचायत में 30 ऐसे आवेदन है जिसका अभी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है जबकि ओनामा पंचायत के छह लोगों का प्रमाण पत्र बनाने को लेकर आवेदन लंबित है उन्होंने बताया कि इसमें पंचायत सचिव के जांच रिपोर्ट नहीं सौंपने के कारण मामले लंबित चल रहे हैं इस संबंध में पूछे जाने पर संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव हरेराम प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने एक भी आवेदन लंबित नहीं रहने की बात कही है जब उन्हें बताया गया कि आपके सहायक ऑपरेटर के द्वारा लंबित आवेदनों की जानकारी दी तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया यहां बता दें कि प्रत्येक दिन प्रखंड मुख्यालय में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन करता आवेदन जमा कर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं उनका सुनने वाला कोई नहीं है
जिलाअधिकारी पहुंचे शेखोपुरसराय कस्तुरबाॅ गांधी बालिका विद्यालय सादिकपुर एव पीएचसी का किया औचक निरीक्षण शेखोपुरसराय स्थानीय प्रखंड के सादिक कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवम शेखोपुरसराय पीएचसी में गुरुवार के दिन जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान पाया कि सादिकपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मुख्य द्वार खुला था जहां आदेश पाल बिना किसी सूचना के गायब पाये गये। वही विद्यालय में प्रवेश करने पर विद्यालय की साफ-सफाई पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने असंतोष व्यक्त किये। जबकि वार्डेन बबीता कुमारी के द्वारा विद्यालय में क्रय किये जाने वाले साम्रगियों को लेकर कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर कड़ी फटकार लगाया वही पाया कि विद्यालय में पंजियों का संधारण सही तरीके से नहीं किया गया है। विद्यालय की शिक्षिका रेणु सिन्हा अनुपस्थि पाई गई है । विद्यालय में क्रय समिति के माध्यम से बस्तुओं का क्रय सुनिश्चित नहीं किये जाने व मनमाने तरीके से वस्तुओं के क्रय को लेकर जिलाधिकारी ने आपत्ति जताई इस संदर्भ में वार्डेन व प्रभारी प्रधानाध्यापक धनन्जय कुमार आदर्श मध्य विद्यालय सादिकपुर जो कस्तुवां विद्यालय के प्रभारी है के द्वारा संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। जिलाधिकारी शेखपुरा द्वारा इसको लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक, वार्डेंन व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण का आदेश दिया है साथ ही आदेश पाल को स्पष्टीकरण किया गया। इस दौरान वह शेखोपुरसराय पीएचसी पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना टीका को लेकर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में आयोजित महाशिविर के बारे में कार्यरत कर्मियों से भी मोबाइल से बात किया और पाया कि सभी एएनएम अपने अपने कार्यक्षेत्र में कार्य कर रही थी इस दौरान उन्होंने ओपीडी का भी निरीक्षण किया जहां महिला रोगी से बारीकी से पूछताछ कर पीएचसी में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ बिपीन कुमार को प्रखंड क्षेत्र में शतप्रतिशत लोगो को कोरोना टीकाकरण करने को निर्देश दिया
