पंचायत के लोगो को जन्म प्रमाण पत्र बनाने में पंचायत सचिव करते कोताही शेखोपुर सराय स्थानीय प्रखंड के पंचायतो के लोगो को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर महीनों प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है इस संबंध में जानकारी देते हुए पांची गांव निवासी विमली कुमारी ने बताया की ढाई महीने पहले जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर प्रखंड कर्मी सहायक विनोद कुमार को आवेदन दिया था और लगभग पंद्रह दिनों से प्रखंड कार्यालय आ रही हूँ मुझे प्रमाण पत्र नही मिला है वही जब इस संबंध में संबंधित कर्मी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय पर संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव से बात किया जाए जब इस संबंध में पंचायत सचिव से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होने मोबाइल रिसीव नही किया वही मामले में यह उजागर हुआ कि बहुत ऐसे आवेदन करने वाले लोग है जो महीनों से प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटते है पर उन्हें प्रमाण पत्र नही मिल रहा है कर्मी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि अंबारी पंचायत में 30 ऐसे आवेदन है जिसका अभी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है जबकि ओनामा पंचायत के छह लोगों का प्रमाण पत्र बनाने को लेकर आवेदन लंबित है उन्होंने बताया कि इसमें पंचायत सचिव के जांच रिपोर्ट नहीं सौंपने के कारण मामले लंबित चल रहे हैं इस संबंध में पूछे जाने पर संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव हरेराम प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने एक भी आवेदन लंबित नहीं रहने की बात कही है जब उन्हें बताया गया कि आपके सहायक ऑपरेटर के द्वारा लंबित आवेदनों की जानकारी दी तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया यहां बता दें कि प्रत्येक दिन प्रखंड मुख्यालय में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आवेदन करता आवेदन जमा कर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं उनका सुनने वाला कोई नहीं है