लहना व छठीयारा पंचायत में पंचायत में बरिये अधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के अधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं का किया गया औचक निरीक्षण.इस बाबात जानकारी देते हुए प्रखंड विकास मून आरीफ रहमान ने बताया कि छठीयारा पंचायत के विभिन्न गांव में पहुंचकर नल जल ,गली नली, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान, पंचायत सरकार भवन इत्यादि जगहों का औचक निरीक्षण किया जिसमें पीडीएस दुकान तथा फैक्स गोदाम बंद पाए गए वही अंचल अधिकारी के द्वारा लहना पंचायत के विभिन्न गांव में विभिन्न कार्यों को लेकर निरीक्षण किया गया. इस दौरान हंसापुर गांव में प्राथमिक विद्यालय ,आंगनवाड़ी केंद्र, तियाय गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना , सार्वजनिक वितरण प्रणाली नल जल योजना गली-गली योजना इत्यादि योजनाओं का जायजा लिया जिसमें कमी पाने पर फटकार भी लगाया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
