नमस्कार मैं सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी में उसे बिल का स्वागत करता हूं चेनारी प्रखंड में मेन सड़क के किनारे एक आने जाने वाला सड़क जो है मेंढक जारी पर ही जोड़ टूट चुका है नालों के समीप जिससे वहां पर जलजमाव की समस्या बन जा रही है और लोगों को और वाहनों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोग जो है वहां के काफी परेशान हैं और वह जो है चेनारी प्रखंड में है जिससे काफी समस्या हो रही है

Transcript Unavailable.

जी हां आपको बता देगी चेनारी मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर सुदर्शन डॉक्टर के समीप काफी दिनों से पानी लग रहा है उक्त स्थल के बगल में अनी किराना एवं जनरल स्टोर के मालिक शिवम सोनी के द्वारा बताया जा रहा है कि यह पानी सड़क पर लगभग 6 महीने पूर्व से लगा हुआ है किंतु इस पर नगर पंचायत का ध्यान नहीं है साथ ही साथ प्रशासन का भी ध्यान नहीं है उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सड़क पर नाली का पानी लगने के कारण वर्ष हम लोगों के दुकानदारी पर भी काफी बुरा असर पड़ता है! उक्त बातें अनी किराना एवं जनरल स्टोर के मालिक शिवम सोनी के द्वारा बताया गया!

नालंदा में डेंगू मच्छर जनित बिमारी से शिक्षक की मौत बिहारशरीफ 6 सितम्बर (हि.सं)। राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के उपाध्याय टोला में डेंगू मच्छर जनित बिमारी से गुरुवार को एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उपाध्याय टोला निवासी रमेश डेंगू मच्छर जनित बिमारी के चपेट में पिछले एक सप्ताह से इलाज करा रहे थे। बताया जाता है कि राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में डेंगू मच्छर जनित बिमारी का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है। अनुमंडलीय अस्पताल में दस लोगों भर्ती कराया गया है। शिक्षक के परिजनों ने बताया कि गुरूवार की दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब तक चिकित्सकों ने जांच किया तो उनकी मौत हो चुकी है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उपचार कर रही है फिर शिक्षक का मौत हो जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। डेंगू मच्छर जनित बिमारी से बचने के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बिमारियों से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद

नालंदा में आवारा कुत्तों का आतंक पांच बच्चों को बनाया निशाना बिहारशरीफ 6 सितम्बर (हि.सं)। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के समीप इन दिनों कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। जहां शनिवार को स्कूल से निकल रहे 5 बच्चों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपनगर के देवीसराय मोड़ के आर के पब्लिक स्कूल में बच्चे पढ़ाई करने जा रहे थे। इसी क्रम में आवारा कुत्तों ने मिलकर 5 बच्चों को अपनी चपेट में ले कर काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना दीपनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर जाकर बच्चे को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि आए दिन आते जाते देवी सराय मोड़ पर कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। आज शनिवार को भी काफी भीड़ होने से कुत्ते का भी जमावड़ा लगा था। बच्चे जैसे ही स्कूल के पास पहुंचे कुत्तों ने उसे अपना निशाना बना लिया। बिहारशरीफ नगर वासी ने आरोप लगाया है कि शहर में आवारा कुत्तों की काफी बढ़ोतरी हो गई है। जहां हरदीन लोगों चलना मुहाल हो गया है। लोग बच बच कर चलते हैं फिर भी कुत्ते की चपेट में आ ही जा रहे हैं। इस बिंदु पर जिला प्रशासन को खबर किया गया फिर भी किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया है। साथ ही मुख्य चौराहों और बाजार में आवारा गाय और आवारा कुत्ते की संख्या काफी बढ़ गई है। लोगों को बाजार में चलना मुश्किल हो रहा है। नगर वासियों ने जिला प्रशासन से इस बिंदु को गंभीरता से लेकर उच्च स्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग ज्ञापन दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद

पैईन में डुबने से दो सगी बहनों की मौत बिहारशरीफ 6 सितम्बर (हि.सं)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के नोमीन पूर गांव में आज बुधवार की सुबह पैनी में डुबोने से दो सगी बहनें की मौत हो गई। मृतिका की पहचान नोमीनपूर गांव निवासी रामसूचित यादव चौदह वर्षीया रानी कुमारी और बारह वर्षीया लक्ष्मी कुमारी के रूप में चिह्नित किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज कर्मा पूजा को लेकर मिट्टी और झाड़ लाने दोनों बहनें नदी के किनारे पैईन के समीप गरी थी। लौटने के क्रम में जब पैईन पार कर रही थी तो रानी का पैर फिसला गया और वह गहरे पानी में चली गई जब वह डुबोने लगी तो लक्ष्मी कुमारी उसे बचाने केलिए पानी में कुद गयी फलत: दोनों बहनों की डुबोने से मौत हो गई। घटनाक्रम को देख पास खेत में काम कर रहे किसान दौड़े पैईन के पास बचाने ग्रे तबतक दोनों बहनें डुब चुकी थी और दोनों का शव पानी में उपला हुआ था। घटनाक्रम की जानकारी नगरनौसा पुलिस और मृतिका के परिजनों को दिया गया। नगरनौसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की विवेचना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद

सर्पदंश से अधेड़ महिला की मौत बिहारशरीफ 6 सितम्बर (हि.सं)।थरथरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव में सर्पदंश से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।घटना बुधवार की दोपहर की बताती जाती है। मृतिका की पहचान डीहा गांव निवासी रामप्रिय चौहान की पचास वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शंकुतला देवी धान लगी फसल में घास की निकासी कर रही थी वहीं बिषैले सर्पदंश की शिकार हो गई। सर्पदंश से महिला अचेत हो गई जिसे परिजनों ने इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर थरथरी थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद

हाईकोर्ट की आदेश पर नालंदा में चार थानाध्यक्ष निलंबित बिहारशरीफ 6 सितम्बर (हि.सं)। नालंदा जिले में जमीन के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने नालंदा जिला के कई थानाप्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। जिन पुलिसवालों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। उसमें सबसे बड़ा नाम दीपक कुमार का है। दीपक कुमार अभी वर्तमान में राजगीर के थानाध्यक्ष हैं और इससे पहले वो बिहार थाना के थानाप्रभारी थे। दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि दीपक कुमार पर पटना हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है। दीपक कुमार की छवि नालंदा में अच्छे पुलिस अधिकारी के तौर पर रहा है। वे आम लोगों की समस्याओं को निपटाने में तत्पर रहे हैं। लेकिन उनपर भी कार्रवाई की गई है । उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दूसरा नाम संतोष कुमार का है। जो बिहार थाना में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। पांच दिन पहले भी उनके निलंबन की बात सामने आयी थी । लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने मैनेज कर लिया था । जिसके बाद उन्हें बिहार थाना से हटाकर पुलिस लाइन में हाजिर कर दिया गया था। अब उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अशोक कुमार और केशव कुमार मजूमदार शामिल हैं। दोनों पहले बिहार थाना के थानाध्यक्ष थे और अभी दोनों पटना में पदास्थापित हैं। इन दोनों पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ के पतुआना में जमीन को लेकर विवाद था। जिसमें इन लोगों ने कार्रवाई नहीं की थी और मामला पटना हाईकोर्ट पहुंच गया था। जिसके बाद कार्रवाई की गई है । हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद

नालंदा में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ बिहारशरीफ 6 सितम्बर (हि.सं)।प्रखंड कार्यालय अस्थावां से आज बुधवार को पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अस्थावां एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अस्थावां द्वारा रवाना की गई।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अस्थावां द्वारा सेविकाओ को पोषण संबंधित जागरूकता अपने अपने क्षत्रे मे करने एवं पोषण संदेशों को ग्रामीणों तक पहुँचने की बात कहीी।इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूजा किरण द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलाया जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कैम्प लगाना है, जो 1 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा। साथ ही पीएमएमभीबाई योजना के तहत प्रथम वार गर्भवती महिला को तीन किस्तो में 5000 रुपये खाते में दिए जाते है। राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। " कुपोषण छोड़ पोषण की ओर, थामें स्थानीय भोजन की डोर " थीम पर इस बार पोषण माह का अभियान चलाया जा रहा है। इस माह परियोजना स्तर पर पोषण परामर्श केंद्र ,आंगनवाड़ी स्तर पर पोषण रैली, बृद्धि निगरानी, पौधरोपण ,अतिकुपोषित बच्चों की पहचान कर एन आर सी रेफरल करने का भी अभियान चलेगा। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर पोषण संबंधित संदेशों का प्रचार प्रसार भी किया जायेगा। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका भी उपस्थित रहीं।

Transcript Unavailable.