पैईन में डुबने से दो सगी बहनों की मौत बिहारशरीफ 6 सितम्बर (हि.सं)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के नोमीन पूर गांव में आज बुधवार की सुबह पैनी में डुबोने से दो सगी बहनें की मौत हो गई। मृतिका की पहचान नोमीनपूर गांव निवासी रामसूचित यादव चौदह वर्षीया रानी कुमारी और बारह वर्षीया लक्ष्मी कुमारी के रूप में चिह्नित किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज कर्मा पूजा को लेकर मिट्टी और झाड़ लाने दोनों बहनें नदी के किनारे पैईन के समीप गरी थी। लौटने के क्रम में जब पैईन पार कर रही थी तो रानी का पैर फिसला गया और वह गहरे पानी में चली गई जब वह डुबोने लगी तो लक्ष्मी कुमारी उसे बचाने केलिए पानी में कुद गयी फलत: दोनों बहनों की डुबोने से मौत हो गई। घटनाक्रम को देख पास खेत में काम कर रहे किसान दौड़े पैईन के पास बचाने ग्रे तबतक दोनों बहनें डुब चुकी थी और दोनों का शव पानी में उपला हुआ था। घटनाक्रम की जानकारी नगरनौसा पुलिस और मृतिका के परिजनों को दिया गया। नगरनौसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की विवेचना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद