Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड के मल्हीपुर गाँव से सुमन कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मुन्नी देवी ने बताया कि उनके गाँव में पानी की समस्या है। पानी बहुत दूर से भर कर लाना पड़ता है
बिहार राज्य के रोहतास जिला के मलहीपुर से सुमन कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण देवी से बात कर रही है। इन्होने बताया कि उनके परिवार में 9 सदस्य हैं। इन्हे राशन नहीं मिलता है।
बिहार राज्य से सुमन कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कोरोना संक्रमण का शरीर पर गंभीर असर पहुँचता है। इसलिए लोगो के लिए कोरोना का टीका लगवाना जरुरी है। टीका लगवाने से यह कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करता है।इसलिए लोगों को कोरोना के गाइडलाइन का पालन करना जरुरी है
बिहार राज्य से सुमन कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने के बाद भी तीन महीने तक व्यक्ति के शरीर में वाइरस रहता है इसलिए खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योकि इससे प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। वही हल्का व्यायाम भी करे ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से सुमन कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीका से छूटे हुए लोगो को कोरोना संक्रमण का टीका लगाया जा रहा है
दवाई की ओभरडोज से बच्चे की मौत बिहारशरीफ 3 सितम्बर (हि.सं)।जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में रविवार को बच्चे को ओभरडोज दवा पिलाने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिंद थाना क्षेत्र के कथराही गांव निवासी गोरेलाल पासवान के दो वर्षीय बालक की तबियत शनिवार की सुबह हुई थी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया जहां जांच परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने गोली की आधा टिकिया खिलाने का उपचार बताया जब बच्चे की दादी दवा दे रही थी तो एक परिचारिका ने गोली की दो टिकिया घोलकर बच्चे को पिला दिया फलस्वरूप बच्चे हालत खराब होने लगी तो परिजनों ने चिकित्सक को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। जबतक चिकित्सकों किसी का उपचार कर पाते बच्चे ने दम तोड दिया। घटना की सूचना पाकर बिहार थाना पुलिस स्थिति की जांच पड़ताल के बाद बच्चे की शव को पोस्टमार्टम गृह में भेज दिया है। परिजनों बच्चे को जानबूझकर परिचारिका द्वारा हत्या कर देने संबंधी परिवाद बिहार थाने में दर्ज की है। बिहार थाना पुलिस हर बिंदु पर इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी गरी है।सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद
बिजली करंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत बिहारशरीफ 5 सितम्बर (हि.सं)। हरनौत थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित एक घर में सोमवार की सुबह बिजली के करंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाजार निवासी ब्रह्मदेव राम के पूत्र मनीष के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त बालक घर में अकेले खेल रहा था कि खेलने के दौरान विद्दूत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया जिससे झुलसने से तत्काल ही उसकी मौत हो गई।घटना के समय कोई भी परिजन घर में नहीं था जब करंट लगा तो बालक गंभीर रूप से झुलसा पड़ा था की पड़ोसी की नजर वहां गया और पुलिस को सूचना दी गई। हरनौत थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जांच पड़ताल करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। बच्चे की आक्समिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद
