मै मिथुन कुमार बिहार मोबाइल बाणी में सभी स्रोता के नमस्कार मैं जो की मै कूदरा बजार मे आया हूँ यहाँ पर पुरब बिधायक से मिले और बात चित कि गई जो मोहनियाॅ बिधान सभा
जी हां आपको बता दें कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चेनारी थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाई इस दौरान उनसे हमने जाना तो उनके द्वारा बताया गया कि वरीय पदाधिकारी आशीष भारती का निर्देश है कि पंचायत चुनाव और दशहरे पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे! वहीं इसी को लेकर आज मंगलवार को चेनारी थाने की पुलिस ने चेनारी थाना चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया उक्त वाहन चेकिंग अभियान में लाइसेंस हेलमेट जूता सहित मादक पदार्थों की जांच की जिसमें लोगों से अपील किया गया कि अपनी सुरक्षा खुद करें और हेलमेट जूते लगा कर चले!
जी हां आपको बता देगी शारदीय नवरात्र के शुरुआत के साथ ही विभिन्न जगहों पर माता दुर्गा के पट को खोल दिया गया है और साथ ही साथ कुछ ऐसे भी जगह है जहां पर ऐसा मान्यता है कि छठी सप्तमी व अष्टमी के दिन माता दुर्गा का पट खोलना है ऐसे में चेनारी प्रखंड के मूर्ति कलाकार मोहन प्रजापति के द्वारा बताया गया कि माता दुर्गा के मूर्ति को दिन रात एक कर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं वही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि माता दुर्गा को बड़े साफ सुथरा तरीके से माता की प्रतिमा बनाई जाती है! उनके द्वारा बताया गया कि माटी साफ-सुथरे जगह से लाई जाती है वही गंगाजल गोमूत्र और गोबर का प्रयोग कर मूर्ति बनाने की परंपरा चली आ रही है उक्त बातें मूर्ति कलाकार मोहन प्रजापति के द्वारा बताया गया!
नमस्कार मैं सचिन कुमार बिहार मोबाइल वाणी में आप सभी लोगों का स्वागत करता हूं मलिकपुर गांव में काफी समय से बिजली कट जाने के कारण काफी जो है लोग परेशान हो चुके हैं बता दें कि काफी अंधेरा छाया हुआ है गांव में और अभी तक जो एक बिजली नहीं आया हुआ है जिससे काफ़ी लोग परेशान हैं
मैं मंटु कुमार बिहार मोबाईल वाणी में आप सभी स्रोताओ को नमस्कार कुदरा प्रखंड सकरी पोखरा पर नवरात्र के दुसरी दिन माँ दुर्गा पंडाल में कलश रखकर हो रही पुजा कि तैयारी
मैं मंटु कुमार बिहार मोबाईल वाणी में आप सभी स्रोताओ को नमस्कार कोलकाता टू दिल्ली NH-219 हाइवे रोड मे कुदरा और पुसौली के बीच में बनाया जा रहा है एक ओभरव्रिज
मैं मंटु कुमार बिहार मोबाईल वाणी में आप सभी स्रोताओ को नमस्कार कुदरा प्रखंड में बिकाश विरोधी भाजपा द्वारा समाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड मुख्यालय कुदरा कैमूर में श्वेता सुमन जी के तहत निकाला गया रैली
मैं मंटु कुमार बिहार मोबाईल वाणी में आप सभी स्रताओ को नमस्कार मोहनियां प्रखंड के पुसौर बजार में हाईवे के बाई साइड में जगह जगह पे कचरा जमा हुआ है जिसके कारण लोगों को हो सकती है बिमारी
आज सोमवार को नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की अराधना व पूजा अर्चना के लिए चेनारी नगर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। आपको बता दें कि के श्रीचंडी मंदिर में आज सुबह से ही सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। पंडित कुलदीप शर्मा ने बताया कि आदिशक्ति मां भगवती की आराधना प्रकृतिस्वरूपा है। मां शैलपुत्री प्रकृति की देवी है, पर्वतो में इनका वास है। भगवान शंकर की वह अद्र्धागिनी हैं,और समस्त विद्याओं,निधियों योगसंवत विशेषताओं की प्रदात्रि है। पूर्व जन्म में वह प्रजापति दक्ष की कन्या थी। तब इनका नाम सती था। वहीं कई अन्य मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया! साथ ही साथ आज शाम को विभिन्न कमेटी के लोगों के द्वारा अखाड़े की पूजा अर्चना की गई और माता की प्रतिमा की पूजा की गई!
मैं मंटु कुमार बिहार मोबाईल वाणी में आप सभी स्रोताओ को नमस्कार कोचस प्रखंड रोहतास में बिराहा गायक ओम प्रकाश दिवाना अपने साज बाज के साथ माँ दुर्गा पूजा कलस यात्रा में लिए है भाग
