आज का दिन बहुत बढ़िया है धूप के साथ बादल छाया है बहुत अच्छा दिन है।

शारदा देवी बताया कि बेलाव के समीप बहेरी गांव में एक महिला से उनकी समस्या पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बिहार सरकार में कच्चा घर बना कर रह रहे हैं आवास के राह में सरकार से मांग कर रही है जनप्रतिनिधियों द्वारा घुस मांगा जाता है।

बिहार राज्य के मचहनपुर से गुड़िया देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहीं हैं कि उनके गाँव का सड़क बहुत ही ख़राब है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में काफी समस्या होती है

चेनारी थाना क्षेत्र में गुप्ताधाम में दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार श्रद्धालु गायघाट के समीप पहाड़ी पर झरना की तेज पानी के बहाव में बहकर दुर्गावती नदी में गिर गए। उनकी खोज के लिए मंगलवार को गोताखोरों को लगाया गया, लेकिन शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कैमूर जिला के नहट्टा क्षेत्र के एक महिला ने शौचालय की मांग की उनके क्षेत्र में शौच करने के लिए दिक्कत है।

कैमूर जिला के बहरी गांव में सरिता देवी ने बताया कि भाजपा के तरफ से स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मदिवस लोगों ने मिलकर मनाया।

बिहार राज्य के कैमूर जिला के नहाटा प्रखंड से कृष्णा प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके क्षेत्र की सड़कें बहुत ही ख़राब है

आज धूप उगने से लोगों को राहत मिले जिन लोगों का रहने का छत नहीं है उन लोगों बहुत खुश हैं।

बिहार राज्य के कैमूर जिला से ज्ञांती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहीं हैं कि उनके पास शौचालय और इन्दिरा आवास की सुविधा नहीं है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं

बिहार राज्य से इंदु कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहीं है कि उनके पास राशन कार्ड और शौचालय का लाभ नहीं मिल पाया है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं