Transcript Unavailable.

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. ठंड बढ़ने से ओपीडी पर दिख रहा है असर शहर की सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी घट गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों मरीजों की संख्या में 50 फीसदी तक गिरावट आयी है। इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश सर्दी, खांसी व हड्डी के दर्द की शिकायत वाले मरीज थे। सदर अस्पताल में शनिवार को महज 425 मरीजों का इलाज हुआ। 02. प्रशासनिक कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप अवैध बालू खनन के खिलाफ एसडीएम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है। यही कारण है कि अवैध बालू कारोबारी सहमे नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से चालक की हुई मौत के बाद पुलिस का मानना है कि अवैध बालू कारोबारी हंगामा को तूल देने में लगे थे। गलत तरीके से प्रशासन का विरोध कर रहे थे। 03. डीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र आज सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023-24 के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जयंती स्थानीय नगर पंचायत के अंबेडकर quiz के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों पर अपने विचार रखे। इस दौरान quiz संचालक संतोष कुमार के द्वारा बताया गया की स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। छात्राओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और दर्शन को विश्व के सामने रखा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और दर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। छात्र संवाद कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर देश और समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करेंगे। 02. जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में शुक्रवार को प्रियंका गांधी की जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई। जन्मदिन पर केक काटे गए। दीर्घायु होने की कामना की गई। वक्ताओं ने प्रियंका गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। मौके पर डॉ. जावेद आलम, धनंजय मेहता, बेनी माधव सिंह, राम नारायण राम, जाहिर फारुकी, आलोक मेहता, वीरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे। 03. जिले के थानेदारों का 3 साल से अधिक ड्यूटी वालों का होगा स्थानांतरण... शाहाबाद रेंज के चारो जिलों में वैसे थानेदार जिन्होंने पिछले चार साल में संबंधित जिले में तीन साल की कार्यावधि पूरी कर ली है, उनका दूसरे जिले में तबादला होगा। इस साल जून तक कार्याअवधि की गणना की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने शाहाबाद सहित सभी रेंज के डीआईजी को तबादले की लिस्ट तैयार कर 15 जनवरी तक भेजने को कहा है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....

जी हाँ साथियों आपको बता दे कि आज नगर पंचायत चेनारी के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या से आए अक्षत को सभी वार्डों में वितरित किया। भाजपा नेता ठाकुर भोला ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में अयोध्या से आए अक्षत का वितरण किया जा रहा है। 22 जनवरी को पांच दीप जलाने की अपील की। मौके भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, दीपक अग्रवाल, कृष्ण मुरारी राम सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे!

बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से दशरथ राम बता रहें हैं की इनके यहाँ दो महीने से नल जल योजना के तहत नल खराब है जिससे की इन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। और वार्ड प्रसाद का देहांत भी हो चूका है जिससे की कोई समस्या को सुनने वाला भी नहीं है। इसलिए ये आग्रह कर रहें हैं की नल जल सुविधा को जल्द से जल्द सही करवाया जाएँ

मैं प्रिंस कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस रोहतास में आप सभी को स्वागत है साथियों अभी मैं चेनारी प्रखंड के ब्लॉक में पहुंचे हुए हैं और यहां पर एक महिला है जो पहाड़ से चलकर गुरुकारा गांव से ब्लॉक पर आई हुई है जो पेंशन बनवाने के लिए भीम जारी है अधिकारी अयोध्या प्रसाद शर्मा जी ने आश्वासन दिए हैं कि इस मंथ के लास्ट में पास हो जाएगा अगला मंथ से पेंशन आने लगेगा।

जी हां साथियों आपको बता दे की आगामी पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार (दिनांक 22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को, श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी। इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का बातावरण होगा। आप भी प्राण- प्रतिष्ठा के दिन (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य) अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन- कीर्तन करें, टेलीविजन अथवा कोई पर्दा (L.E.D., स्क्रीन) लगाकर अयोध्या का प्राण- प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखायें, शंखध्वनि, पंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें। कार्यक्रम का स्वरूप मंदिर में केन्द्रित रहे, अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन- कीर्तन-आरती-पूजा तथा" श्रीराम जय राम जय जय राम" विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। सभी देवी-देवता प्रसन्न होंगे, वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय हो जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन द्वारा सीधे प्रसारित किया जायेगा, अनेक चैनलों के माध्यम से भी प्रसारण किया जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जलाएँ, दीपमालिका सजायें, विश्व के करोड़ों घरों में दीपोत्सव मनाया जाये। आपसे निवेदन है कि प्राण-प्रतिष्ठा दिन के उपरान्त प्रभु श्रीरामलला तथा नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्याजी में परिवार सहित पधारें। श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें। उक्त बातें चेनारी बजरंग दल भाजपा इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों का घर-घर जाकर निमंत्रण देकर कही गई इस दौरान आपको बता दे की बजरंग दल के कार्यकर्ता ठाकुर भोला, कन्हैया शर्मा के नेतृत्व में आज श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र अक्षत पत्रिका वितरण व कार्यक्रम के तहत अपने नगर पंचायत चेनारी, के भरंडदूआ,मोहल्ला, चेनारी डीह में हर घर अक्षत पत्रिका वितरित शिव मंदीर में पुजा अर्चना से किया गया, सहयोगी के तौरपर श्री अमर नाथ तिवारी जी ,श्री दीपक अग्रवाल श्री कन्हैया शर्मा जी, ठाकुर भोला जी , उत्कर्ष पांडे जी , प्रतीक जी। आदि लोग मौजूद रहे!

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. अलग-अलग ट्रेनों की ठहराव को लेकर सांसद ने किया बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल समिति की बैठक हुई।सांसद छेदी पासवान ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी व रेल संबंधित सुझावों की अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि सासाराम रेलवे जंक्शन पर भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव जरूरी है। करवंदिया स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल, बरांव मोड़ स्टेशन पर भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव भी जरूरी है। डेहरी से बंजारी तक प्रस्तावित रेल लाइन का निर्माण अतिआवश्यक है। आरा-बिक्रमगंज वाराणसी पैसेंजर का परिचालन शुरू हो। 02. जन वितरण प्रणाली संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन का एक सप्ताह पूरा हुआ... जिले में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की हड़ताल जारी है। रविवार को हड़ताल का एक सप्ताह पूरा होने के बाद फेयर प्राइस डीलर संघ अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिससे जनवरी माह में खाद्यान वितरण ना होने की नौबत आ गई है। ज्ञात हो कि फेयर प्राइस डीलर संघ नए वर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी से ही अपनी आठ सूत्री मांगों को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले में भी पूरी तरह से हड़ताल जारी है। अब संघ ने मांगे पूरी नहीं होने पर 16 जनवरी को सभी जनवितरण दुकानदारों से दिल्ली चलने की अपील की है। 03. एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार... पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब खैरा गांव से जब्त की है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामविलास पासवान ने बताया कि शराब बिक्री करने के लिए रखी थी। पुलिस की गाड़ी देख तस्कर फरार हो गया। कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....

प्रखंड क्षेत्र में पिछ्ले एक सप्ताह से कोहरे का असर बढ़ गया है। नतीजा तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे ठंढ का असर बढ़ गया है। विदित हो कि आज की सुबह भी क्षेत्र में घने कोहरे का असर देखने को मिला था। परन्तु दिन चढ़ने के साथ ही पुनः सूर्य के निकलने से मौसम समान्य हो गया था। वहीं शनिवार की सुबह से ही जहां घने कोहरे का सम्राज्य कायम रहा। वहीं आसमान में बादल के भी असर दिखने के कारण दोपहर तक लोगों को धुप नसीब नही हो सका। वहीं आपको बता दें कि इस हाड़ कंपकंपाती ठंड में लोगों सरकार के तरफ से अलाव जलाने के लिए फंड आया है किंतु चेनारी प्रखंड के नगर पंचायत और प्रशासन के द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिसे आम ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही है और ग्रामीण अपना बात मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस के माध्यम से शेयर कर रहे हैं सुनिए क्या कहते हैं स्थानीय निवासी मंटू कुमार........

नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी जनता दरबार का हुआ आयोजन जिले के सभी थानों में जनता दरबार का हुआ आयोजन प्रत्येक शनिवार की भांति आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार रोहतास जिले के सभी थानों में थानाध्यक्ष के द्वारा नियमित रूप से थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर अंचल पदाधिकारी के साथ बैठक कर भूमि विवाद संबंधी मामलों का निपटारा किया गया। 02. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों पर आफत पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गेहूं बुआई के लिए खेतों में रखे खाद-बीज के मिश्रण खराब हो गए हैं। बारिश के कारण किसानों को खेतों से बैरंग लौटना पड़ा था। 03. गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारी होंगे सम्मानित विभागवार उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले दो-दो कर्मी गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होंगें। उक्त निर्णय शनिवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा कक्ष में गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान डीएम नवीन कुमार ने लिया है। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....