जमुई,सिकंदरा से दिलीप पांडेय जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा ने 31 मार्च तक जिले के सभी अस्पतालों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अप्रैल से लगातार हर माह वे स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करेंगे।समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट पर नाराजगी व्यक्त की गई है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार को ले अस्पतालों में 130 प्रकार की दवाओं की उपलब्धता हो, जननी बाल सुरक्षा योजना में लाभार्थियों का भुगतान लंबित न हो, अस्पतालों की साफ-सफाई, मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं यथा बेड पर चादर, अंत: कक्ष में भर्ती होने वाले मरीजों को ससमय चिकित्सा सेवा सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी शीर्ष में लंबित भुगतान हो तो 22 मार्च तक आवेदन दे दें। इस वर्ष 31 मार्च तक कोषागार से निकासी की जा सकती है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह , डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे।
जिला जमुई सिकंदरा से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि एक ओर जंहा सूबे की सरकार सम्पूर्ण बिहार में स्वच्छता अभियान पर लाखो लाख खर्च कर रही है वहीं सिकंदरा प्रखण्ड इस अभियान से वंचित है। भले सरकार द्वारा मिडिया से प्रचार-प्रसार करा कर यह बताने का प्रयास किया जा रहा है की यह योजना काफी सफल साबित हो रही है परंतु सच तो यह है की धरातल पर यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।पर्तमान में बड़ी संख्या में लोग खुले में शौच जाने को मजबूर है इसमें सबसे अधिक परेशानी प्रखण्ड की ग्रामीण महिलाओ को होती है उन्हें सुबह अँधेरे में शौच के लिए जाना पड़ता है और पुरे दिन इंतजार कर शाम में अँधेरे में ही जाना पड़ता है जिससे गांव की महिलाओ को काफी परेशानी होती है।इस खुले शौच में जाने के कारण अकसर महिलाओ के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाए होती है।आज भी स्वच्छ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में शौचालय बनाने की सरकारी कार्यक्रम मात्र घोषणा बन कर रह गई है। कही भी शुद्ध पेजल एवम शौचालय का निर्माण होते नहीं देखा गया है।इस कार्यक्रम को बहुत ज्यादा प्रोत्साहन भी नहीं मिल पाने के कारण गांव के लोग इस कार्यक्रम से अंजान है।जिस कारण स्वच्छता अभियान बिहार में दम तोड़ता नजर आ रहा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज के समय में बाजार में आ रहे आयोडीन नमक की कालाबाजारी जोरो पर है। अधिकांश बड़ी दुकानदारों ने नामी कम्पनियों के रेफर लेकर घर में ही पैकिंग की व्यवस्था किए हुए है, जिसकी वजह से दुकानदारों की आय दिन-दोगुनी और रात-चौगुणी होती जा रही है। लेकिन इस गलत नमक का उपयोग कर रहे आम लोगो में घेंघा रोग होनी की सूचना भी प्राप्त हो रही है यदि समय रहते इस पर काबू ना पाया गया तो बड़ी तीव्र गति से लोग इस तरह के रोगों से प्रभावित हो सकते है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला जमुई,प्रखंड समस्तीपुर से ज्योति कुमारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही है की उद्योगिकीकरण,शहरीकरण,वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसका प्रतिकूल प्रभाव मौसम एवम जलवायु पर भी पड़ रहा है।सड़क पर दौड़ रही मोटर गाड़ियाँ जहरीली धुवाँ उगल रही है।इससे वातावरण के तापमान में भी वृद्धि हो रही है।यही ओजोन के क्षतिग्रस्त होने का भी कारण है। ओजोन परत के क्षतिग्रस्त होने की वजह से पराबैगनी किरणे सीधी पृथ्वी पर आती है और भयानक बीमारी का कारण बनती है। अपने जीवन और पृथ्वी की सुरक्षा करने के लिए वायु प्रदुषण पर नियंत्रण करना अति आवश्यक है।दोस्तों इनकी तरह आप भी कोई जानकारी या किसी विषय पर अपना विचार मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारे निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।
Transcript Unavailable.
