ज्योति कुमारी,जिला जमुई के सिकंदरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियां पर आधारित कविता प्रस्तुत कर रही है.
ज्योति कुमारी,जिला जमुई के सिकंदरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जीवन अनमोल होता है.आज के युग में पढ़ाई का कितना महत्व होता है,बिना पढ़े अच्छी नौकरी नहीं मिलती है और न ही परिवार और समाज में सम्मान मिलता है।फिर भी बहुत बच्चे पढ़ाई से भागते है और कई बार तो ऐसा भी देखने को मिलता है कि पढ़ाई में नंबर कम आने से बच्चे जान तक दे देते है.परंतु इस तरह का कदम नही उठाना चाहिए क्योकि परीक्षा में तो अच्छे-ख़राब नंबर आते रहते है.इसलिए जान को जोखिम में डालना सही नहीं है बल्कि दुबारा प्रयास कर सफलता प्राप्त करनी चाहिए।क्योकि जीवन काफी अनमोल होता है और वो बार बार नहीं मिलता है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ज्योति कुमारी,जिला जमुई के सिकंदरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जाना चाहिए।वर्तमान युग औद्यौगिक विकास का युग है,हजारों फैक्ट्रियां इससे चलती है जिससे विकास रोजगार को तो बढ़ावा मिलता है परंतु वातावरण भी दूषित हो रहा है।ज्यादातर कल-कारखानों पर मानव का ध्यान नहीं रखा जाता है क्योकि दूषित वायु को साँस के जरिये लेने को मजबूर है।जल और जमीन दोनों प्रदूषित हो गए है और इसके लिए पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ी भी जिम्मेवार है।सभी देशो के वैज्ञानिक प्रदुषण कम करने का उपचार खोजने में लगे है परंतु नागरिको का भी कर्तव्य होता है कि वह पर्यावरण को स्वच्छ बनाये।
जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गर्मी से खुद को बचाव करे, क्यूंकि गर्मी से शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। जिस तरह गर्मी के दिनों में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे ही स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, इस क्रम में गर्मी से बचना बहुत ही जरुरी होता है। गर्मी के मौसम में खाली पेट कभी नही रहना चाहिए ,शरीर को ढक रखना चाहिए, गर्मी के दिनों में कुछ खा-पीकर निकलना चाहिए जिससे लू लगने के खतरे से बचा जा सकता है। इस मौसम में गहरे रंग के कपड़े ना पहने,सिर्फ हलके रंग का ही कपड़ा पहने क्योंकि हलके रंग से गर्मी के असर को कम करता है, सिर को ढककर या टोपी लगाना चाहिए। इस मौसम में बच्चो को बाहर खेलने से रोकना चाहिए। खीर,ककड़ी,तरबूज-खरबूज आदि ठंडी वस्तुओं का सेवन करना चहिये।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला जमुई,सिकंदरा से दिलीप पांडेय जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सिकन्दरा विधायक सुधीर कुमार चौधरी ने विधानसभा में सिकंदरा को अनुमंडल का दर्जा देने के लिए गैर सरकारी संकल्प प्रश्न उठाया। इसके जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि राज्य के जिला, अनुमंडल, प्रखंड, अंचल के पुनर्गठन के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना संख्या 532 दिनांक 7.4.2016 के द्वारा मंत्रियों के समूह का पुनर्गठन उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया है जिसके सदस्य मंत्री जल संसाधन विभाग, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, तथा मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग है। प्रस्तुत गैर सरकारी संकल्प पुनर्गठित मंत्रियों के समूह के समक्ष विचारण को रखने के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व वर्ष 1864 से 1869 तक जमुई अनुमंडल का हेडक्वार्टर सिकंदरा अनुमंडल था। विधायक ने यह भी कहा कि विगत कई वर्षों से सिकन्दरा की जनता भी मांग रही है कि हमें अपना पुराना गौरव मिलना चाहिए। इस दिशा में कई संगठन भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अखंड सिकन्दरा विकास परिषद सिकन्दरा की प्राचीन गरिमा की पुनर्वापसी के लिए प्रतिवर्ष सिकन्दरा महोत्सव का आयोजन कर जनजागरण पैदा कर रही है। इस प्रकार सिकन्दरा अपनी जनसंख्या मानक को भी पूरा कर रहा है।
