दुर्गावती जलाशय में वन विभाग की ओर से बोटिंग की शुरुआत कर दी गई. अब पर्यटक नौका विहार एवं फॉरेस्ट सफारी का आनंद एक साथ ले रहेहैं. इससे पर्यटकों की भी संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है. 15 से 30 मिनट के बीच में जल विहार कराया जारहाहै. जहां वोट पर बैठ कर सैलानी दुर्गावती जलाशय के मनोरम दृश्यों को देख रहे हैं.रोहतास व कैमूर जिले के सीमा पर अवस्थित दुर्गावती जलाशय पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण अधिकांश लोग वहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं तथा दुर्गावती जलाशय को देखने भी पहुंचते हैं. यहां हरे-भरे जंगलों से लदी पर्वत श्रेणियों की तलहटी में प्रकृति की सुंदरता के अनमोल खजाने हैं. जो बरबस ही हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की ओर से अब बोटिंग शुरू करा दी गई है. इस बोटिंग के माध्यम से कैमूर तथा रोहतास दोनों जिले के पर्यटक वहां पहुंच कर आनंद ले रहे हैं.
कोरोना के नए वेरिएंट आते ही स्वास्थ्य विभाग आवश्यक तैयारी में जुट गया है। जिले के सभी प्रखंडों में एक बार फिर कोरोना जांच की प्रक्रिया में तेजी लाई जाने की संभावनाएं बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पत्र भी जारी कर कर कोरोना जांच की बढ़ोत्तरी के लिए सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। सभी प्रखंडों में कोरोना जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया हैं। संभावित मरीजों को जांच का दायरा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने की बात कही गई है। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सेनेटाइजर, मास्क की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने की बात कही गई हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल करा उन्हेंतैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
रेलवे ने यात्री सुविधाओं को मद्देनजर डीडीयू मंडल के अंतर्गत सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज गुरूवार से हावड़ा-बाड़मेड़ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव करने का निर्णय किया है। ट्रेन के ठहराव सासाराम रेलवे स्टेशन पर किए जाने के निर्णय से रेल यात्रियों में खुशी है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
नमस्कार दोस्तों, मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं- 01. सरकारी विद्यालयों में बच्चों को सुनाया गया वीर बालक दिवस की कहानी जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार को वीर बालक दिवस कार्यक्रम किया गया। गुणवत्ता शिक्षा के समन्वयक प्रभात ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों में वीर बालक दिवस पर साहिबजादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह बहादुर सिंह जी के त्याग व बलिदान के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया। बताया कि पिछले वर्ष 26 दिसंबर को वीर बालक दिवस की शुरूआत की गई थी। बताया कि छात्रों को जोरावर सिंह व फतेह बहादुर की कुर्बानी से सीख लेने को प्रेरित किया गया। 02. मारपीट में दो लोग घायल थाना क्षेत्र के चोरही गांव में मंगलवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ग्रामीणों ने सीएचसी चेनारी में भर्ती कराया। जहां मंजू देवी उम्र 45 वर्ष पति चंद्रदेव पंडित और नीतीश पटेल उम्र 27 वर्ष का इलाज किया जा रहा है। जिसमें मंजू देवी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है 03. युवाओं का साथ मिलना हमारे लिए भाग की बात भाजपा प्रवक्ता: भारतेंदु मिश्र.. युवाओं का हुजूम देख रोहतास में हमारा दिल गदगद हो गया। ये हुजूम आने वाले चुनाव में पार्टी के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। हम सब युवा मिलकर आने वाले चुनाव में पार्टी को सभी सीटो पर विजय दिलाने का काम करेंगे। उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने मंगलवार को कही। साथ ही वे 12 जनवरी को पटना मिलर हाई स्कूल में आयोजित विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में आने का न्योता भी दिया। इसके साथ में आज की खबरें फटाफट समाप्त होती है। ताजातरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के साथ....
Transcript Unavailable.
चेनारी प्रखंड मुख्यालय स्थित होली फैमिली चर्च और प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न चर्चों में क्रिसमस डे पर कार्यक्रमों की धूम रही।
मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस से मैं यशवंत लेकर आया हूं खास कार्यक्रम, खबरें फटाफट... तो चलिए शुरू करते हैं-01. कोरोना के नए वैरीअंट से लोगों में भय व्याप्त कोरोना के नए वेरिएंट आते ही स्वास्थ्य विभाग आवश्यक तैयारी में जुट गया है।
Transcript Unavailable.
श्रम संसाधन विभाग (बिहार कौशल विकास मिशन) संकल्प योजना अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के प्रांगण में एक दिवसीय नियोजन सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन 26 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी रजिया इद्रीसी ने बताया कि एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे। इस नियोजन मेला में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों को सम्मिलित हो रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा ।
जिला राजद कार्यालय में शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती युवा राजद के तत्वाधान में मनाई गई। अध्यक्षता युवा राजद जिलाध्यक्ष शिवन्त सिंह कुशवाहा तथा संचालन अस्वानी यादव ने किया। जयंती को किसान दिवस के रूप मनाया गया।
