बिहार राज्य के कैमूर जिला के भभुआ प्रखण्ड के बहुअन पंचायत के कोरी गाँव से हमारे एक श्रोता डब्लू कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गाँव का जो रोड है,जहां से महा दलित बस्ती में जाने का रास्ता है। उसी मोङ पर नाली को सही ढंग से नहीं बनने के कारण से नाली का पानी रोड पर फैला हुआ है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है