बिहार के रोहतस जिला के चेनारी पंचायत के नवाबगंज मोहल्ले के यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके मोहल्ले में कई दिनों से सड़क पर नाली का पानी लगा हुआ है। इस पर किसी भी जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद मुखिया या किसी भी समाजसेवी का नजर नहीं है। उन्होंने बताया कि लगभग 6 महीने पूर्व से सड़क पर नाली का पानी लगा हुआ है इसको लेकर लोगों को काफी परेशानी होती है। गन्दगी के साथ ही गिरने फिसलने का भय भी लगा रहता है
