बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के ग्राम मल्हीपुर से पंकज कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि नायकपुर ग्राम में हाई स्कूल है ,जहाँ पर लड़के और लड़कियों के लिए अलग शौचालय उपलब्ध नहीं है। इससे बहुत समस्या हो रही है। विद्यालय की हेड मास्टर से इस विषय पर बात करने पर वो डाँट लगाती है पर कोई सुनवाई नहीं करती है ।
