"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा नैनो यूरिया के उपयोग करने के दिशा निर्देश तथा सावधानियां के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
कल आंधी-तूफान के कारण काफी क्षति हुई है। आंधी-तूफान के समय कई पेड़ टूट जाते हैं, कई बिजली के तार भी टूट जाते हैं, इसलिए आंधी के समय आप पेड़ के नीचे खड़े ना हो। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
नवरात्रि के शुभ अवसर पर कई जगहों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ उमड़ रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मध्यप्रदेश राज्य के विकास जिला के खनियादाना से श्यामलाल लोधी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 7/04/2024 को उनके द्वारा मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रकाशित किया गया था। जिसमे बताया गया था कि नल जल की सुविधा नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। इस खबर के प्रकाशन के बाद इस समस्या को सम्बंधित अधिकारी के साथ साझा किया गया था। जिसपर संज्ञान लिया गया और गांव में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिससे ग्रामीण खुश हैं और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं
कृषि मशीनरी आवेदन के लिए 15 मई तक की तारीख दी गई है।पाइपलाइन और डीजल पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो मध्यप्रदेश ग्वालियर में गर्ग केमिकल कंपनी में स्टोर असिस्टेंट के पद पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है जिन्होंने उच्चतर माध्यमिक 12वीं पास किया हो या फिर किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक किया हो । इस पद के लिए आवेदनकर्ता को अंग्रेजी भाषा की अच्छी समझ होनी चाहिए और साथ ही कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए । इस पद के लिए वेतनमान 15,000.00 - ₹18,000.00 प्रतिमाह दिया जाएगा । साथ ही उम्मीदवार के पास अपना दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं नंबर है - +91 7024112841.और अपना बायोडाटा भेज सकतें हैं या फिर आप कंपनी के पते पर भी जा कर अपना साक्षात्कार दे सकते हैं कंपनी का पता है - गर्ग केमिकल कंपनी ए-14 महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र, पिंटो पार्क ग्वालियर के पास. तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
महिलाओं की लगातार बढ़ती हिस्सेदारी और उसके सहारे में परिवारों के आर्थिक हालात सुधारने की तमाम कहानियां हैं जो अलग-अलग संस्थानों में लिखी गई हैं, अब समय की मांग है कि महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए इसमें नए कामों को शामिल किया जाए जिससे की ज्यादातर महिलाएं इसका लाभ ले सकें। दोस्तों आपको क्या लगता है कि मनरेगा के जरिए महिलाओँ के जीवन में क्या बदलाव आए हैं। क्या आपको भी लगता है कि और अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाना चाहिए ?
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे अपने श्रोताओं की राय
जिंदगी के हर पल खुशियों से कम न हो, आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो, ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो, जी हां दोस्तों ईद-उल-फितर जिसे आप लोग मीठी ईद के नाम से भी जानते है।आज दुनिया भर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है और लोग एक दूसरे के गले लग कर बधाइयाँ दे रहे है और खुशियाँ बाँट रहे है। रमजान के महीने से ही ईद के जश्न की तैयारी शुरू हो जाती है । बच्चों से लेकर बड़ों बूढों तक को ईद का इंतज़ार रहता है। ईद के मौके पर ईदी दिए जाने का रिवाज है। लोग अपने करीबियों को ईद की मुबारकबाद के साथ ईदी के रूप में तोहफे देते हैं ।नए कपड़े पहनते हैं, भव्य दावतें तैयार करते हैं।ईद मुस्लिम समुदाय के खास त्योहारों में से एक है और यह रमजान के आखिरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है। ईद हमें एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।लोग इसे उत्साह और बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।तो आइये हम भी इस जश्न का हिस्सा बने और समाज में शांति-सद्भाव और अमन का सन्देश फैलाये। दोस्तों,मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को ईद की ढेर सारी बधाईयाँ।
