शनिवार को दोपहर 2 बजे से बहुत तेजी से बारिश हुआ। भारी बारिश हुई है और जिससे पेड़ भी टूट गए हैं।तेज हवाओं के कारण बिजली की तार क्षतिग्रस्त हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गेनिक बीज उपचार विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा बरेल चौराहे पर स्थापित है जहां पर समस्त ग्राम वासियों ने किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का फूल माला के साथ स्वागत किया।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

आज का दिन है बड़ा महान बनकर सूरज चमका इक इंसान कर गए सबके भले का ऐसा काम बना गए हमारे देश का संविधान जी हाँ दोस्तों,न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में पहचाने जाने वालें बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. बाबासाहेब संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री भी थें. देश में उनके योगदान को देखते हुए हर साल उनके जन्मदिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान का निर्माण किया। यह संविधान एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में भारत की नींव रखता है। बाबासाहेब अंबेडकर एक महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता भी थे जिन्होंने अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें भारतीय समाज में मुख्यधारा में शामिल करने के लिए काम किया। तो आइए श्रोताओं हम सब मिल कर बाबासाहेब अंबेडकर के बनाये गए संविधान का पालन करे और उनके आदर्शो पर चलने का प्रयास करे। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें शत शत नमन अर्पित करता है।

मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला के खनियाधाना प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता श्यामलाल लोधी जानकारी दे रहे हैं की गौड़ बाबा के सामने लगा हैंड पंप 4 मार्च के बाद से खराब पड़ा है। पीएचडी विभाग में शिकायत भी की गई। लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। गांव के सरपंच और सचिव से संपर्क किया गया है लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।सभी अधिकारी और कर्मचारी से निवेदन है की इस समस्या का जल्द समाधान किया जाये

सरकार द्वारा नल जल योजना चलाई जा रही है, यह बहुत ही लाभकारी है। लेकिन लोगों को इस बात की कोई जानकारी नहीं है की इसका कितना बिल आएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

किसान भाइयों के लिए मौसम की जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछोर तहसील में शनिवार और रविवार को बारिश होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ग्राम पंचायत नया गाँव का एक व्यक्ति जो अत्यंत गरीब है, उस व्यक्ति का ट्रैक्टर कुएं में चला गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, खानियादाना तहसील में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।कल यानी शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।