Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला बोकारो प्रखंड गोमियां के स्वांग से किशन चौहान जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की इनकी जमीन पीपराडीह करमठीया में है,जिसकी मालगुजारी वह हर वर्ष कटवाते है उस जमीन पर कोयला निकला हुआ है, जिसको वहां की जनता अवैध रूप से निकाल रही है। इसके लिए किशन चौहान द्वारा सीसीएल प्रबंधन,कर्मचारियों व पुलिस को सूचना दी गयी है। पर सुचना देने के बावजूद भी अवैध कोयला उत्खनन के लिए अब तक सीसीएल प्रबंधन,कर्मचारियों व पुलिस द्वारा इस समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।इस समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई नोटिस भी जारी नहीं किया गया है ना ही उस स्थान पर कोई निरिक्षण करने गए। इस तरह से पीपराडीह करमठीया जमीन पर निरतंत्र कोयला उत्खनन का कार्य जारी रहा तो कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. और दुर्घटना घटने के बाद लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहेंगे। यह उत्खनन कार्य रात में किया जाता है और वहां पर लोगो का आवागमन भी नहीं होता है।
Transcript Unavailable.
जिला धनबाद प्रखंड झरिया से रानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देती है की भौरा से सुदामडीह तक होता है कोयले का अवैध उत्खनन। पूर्वी झरिया क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य डंके की चोट पर होता। है। यहाँ पर अवैध खनन और कोयला चोरी को रोकने में पुलिस और सीआईएसएफ हमेशा विफल रही है। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे ही यह धंधा फल-फूल रहा है।पूर्वी झरिया क्षेत्र की बंद सुशी आउटसोर्सिंग खान में चाल धसने की घटना से लोगो में डर और हड़कंप मचा हुआ है। भौरा के बंद डीएसीएलए आउटसोर्सिंग डेमो और आउटसोर्सिंग में अभी भी अवैध खनन का कार्य चल रहा है।यहाँ पर अवैध खनन करने के लिए आस -पास के लोगो के आलावा नदी पार से काफी संख्या में महिलाये,पुरुष और बच्चे पहुचाते है।
