जिला धनबाद प्रखंड झरिया से रानी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देती है की भौरा से सुदामडीह तक होता है कोयले का अवैध उत्खनन। पूर्वी झरिया क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य डंके की चोट पर होता। है। यहाँ पर अवैध खनन और कोयला चोरी को रोकने में पुलिस और सीआईएसएफ हमेशा विफल रही है। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे ही यह धंधा फल-फूल रहा है।पूर्वी झरिया क्षेत्र की बंद सुशी आउटसोर्सिंग खान में चाल धसने की घटना से लोगो में डर और हड़कंप मचा हुआ है। भौरा के बंद डीएसीएलए आउटसोर्सिंग डेमो और आउटसोर्सिंग में अभी भी अवैध खनन का कार्य चल रहा है।यहाँ पर अवैध खनन करने के लिए आस -पास के लोगो के आलावा नदी पार से काफी संख्या में महिलाये,पुरुष और बच्चे पहुचाते है।