जिला गढ़वा के मेराल प्रखंड से जरुल अंसारी जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पारा शिक्षकों के हड़ताल में चले जाने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वे अपने क्षेत्र की स्थिति बताते हुए कहते हैं कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुटोलिया में दो ही पारा शिक्षक है और वे दोनों ही हड़ताल पर हैं। इस तरह पारा शिक्षकों के अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर होने से शिक्षकों या सरकार को कुछ नही हो रहा है पर बच्चों का भविष्य पर इसका प्रभाव पद रहा है। वे कहते हैं कि अगर पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं, तो हड़ताल पर रहें लेकिन स्कूल प्रबंधन अलग से बच्चों को पढ़ाई कराने की व्यवस्था करे। पारा शिक्षकों के हड़ताल के साथ साथ स्कूल में मध्याह्न भोजन भी बंद है जिससे बच्चो पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए सरकार को जल्द से जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए ताकि पढ़ाई सुनिश्चित हो सके।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला बोकारो,प्रखंड चंदरपुरा से नरेश महतो जी कहते है कि पंचायती राज्य अधिनियम के तहत प्रत्येक गांव में हर महीने ग्राम सभा का आयोजन करना अनिवार्य किया गया है, लेकिन यहाँ पर पंचायती राज्य व्यवस्था का पूरी तरह से उलंघन हो रहा है। वे कहते हैं कि चंद्रपुरा प्रखंड में ग्राम सभा का आयोजन तो होता है, लेकिन मनमानी ढंग से । ग्रामसभा के आयोजन से जुड़ी कोई भी जानकारी आम जनता को नही होती है आम लोगों को तो यह भी पता नही होती की ग्रामसभा का आयोजन कब हुई।उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में ऐसी कोई व्यवस्था नही होती हैं कि कौन सी योजना का लाभ किसे मिलनी चाहिए। प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक का यही सोच होता है कि सरकार की तरफ से जो योजनाएं आम जनता के हित के लिए होती है उसे न देकर संपन्न व्यक्तियों को दे दिया जाता जाये । नरेश महतो जी ने एक ग्रामीण भीखण महतो जी के बारे में बताते हैं जिनके परिवार में आठ सदस्य हैं,जिसमे दो बच्ची विकलांग है जिनकी उम्र 14,15 वर्ष के आस पास है,वह किसी तरह मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन विडम्बना यह हैं कि पंचायती राज्य व्यवस्था के आभाव में उन्हें न तो विकलांग होने का लाभ मिल रहा है और न ही अन्य सुविधाएँ। यह बात सिर्फ इन पर लागू नहीं होती बल्कि इस तरह से सैकड़ो परिवार हैं जो पचायती राज्य व्यवस्था के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.

Comments
Transcript Unavailable.
Oct. 31, 2016, 9:54 p.m. | Tags: autopub