झरखण्ड के 5 से 6 हजार इंटरमीडिएट शिक्षकों को बीते 7 महीने से वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों को इस विकट परिस्थिति के दौरान वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 7 महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष कई समस्याएं भी आ रही हैं। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।

धनबाद के गलफरबाडी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला किया जप्त

बीसीसीएल के नागदा खान दुर्घटना की 14वीं बरसी पर हादसे में शहीद हुए 50 मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि

दहेज मुक्त झारखण्ड सेवा संघ बिरनी द्वारा मध्य विद्यालय सलयडीह कला के प्रांगण में रविवार को बेटी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में वर्ष 2020 में मेट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण बेटियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर समानित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ( इंटक) की बैठक बनियाडीह के आरसीएमएस कार्यालय स्थित फुटबॉल ग्राउंड के समक्ष सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा की अध्यक्षता और संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार के संचालन में सम्पन्न हुई इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। ऑडियो क्लिक कर सुने पूरी खबर।

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डंडीडीह तालाब में डूबने से आज एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक हेठलापीठ निवासी जय नारायण दास का पुत्र लालू दास था। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ऑडियो क्लिक कर सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला से राजेश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्थानांतरण नियमावली में संशोधन को लेकर हरी झंडी दे दी गई है. इस नियमावली के तहत अगर कोई शिक्षक दूसरे जिले में पदस्थापित है तो वह अपने गृह जिले में अपना तबादला करा सकेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य धनबाद जिला गिरिडीह से जेएम रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एकता क्लब अंगार पथरा कतरासगढ़ द्वारा एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के अग्रज व विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है। "मैं दोनों टीमों को बधाई देता हूँ एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। साथ ही कहना चाहता हूं कि बाघमारा में प्रतिभा की कमी नहीं है। आप लोगों का खेल देखकर मुझे खुशी हुई कि आप सबों ने अच्छा खेला। आप प्रखंड ही नहीं अपने राज्य व देश का नाम रोशन करें "। दूसरों के आयोजन खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होता है इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका होती है खिलाड़ियों को तराशने में। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपने कौशल को और विकसित करें।

झारखंड राज्य से राजेश ने धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 25 करोड़ मानव कार्य दिवस रोजगार सृजन करने के उदेश्य से बीते 3 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन नयी योजनाओं का शुभारंभ किया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.