झारखण्ड राज्य धनबाद जिला गिरिडीह से जेएम रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एकता क्लब अंगार पथरा कतरासगढ़ द्वारा एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के अग्रज व विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है। "मैं दोनों टीमों को बधाई देता हूँ एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। साथ ही कहना चाहता हूं कि बाघमारा में प्रतिभा की कमी नहीं है। आप लोगों का खेल देखकर मुझे खुशी हुई कि आप सबों ने अच्छा खेला। आप प्रखंड ही नहीं अपने राज्य व देश का नाम रोशन करें "। दूसरों के आयोजन खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होता है इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका होती है खिलाड़ियों को तराशने में। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपने कौशल को और विकसित करें।
