मातृत्व व शिशु अस्पताल चैताडीह में 50 किलो वाट सोलर सिस्टम को इंस्टॉल कर संचालित कर दिया गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि एमसीएच चैताडीह में सोलर सिस्टम लगाने में विलम्ब होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आलोक में संबंधित एजेंसियों के तकनीकी टीम को निरीक्षण कर सोलर पावर एनर्जी को सुनियोजित तरीके से इंस्टॉल कर संचालित करने का निर्देश दिया गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड में नियोजन नीति रद्द करने एवं झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह द्वारा मंगलवार को स्थानीय जेपी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गांडेय प्रखंड युवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार को फुलजोरी हॉल्ट से लेकर फुलजोरी बैंक मोड़ तक लगभग 3 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उपायुक्त कार्यालय में आयोजित किया गया जनता दरबार। इस दौरान विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बेटी के हत्यारे पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मधुबन थाना के खरखरी ओ,पी,का घेराव।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खोरठा कवि श्रीनिवास पानुरी की 102 वीं जयंती समारोह 25 दिसम्बर को लोहार बरवा में आयोजित किया जायेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : सदर प्रखंड के मंगरोडीह स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में श्री रामचरित मानस महायज्ञ सह श्री मारुतिनंदन हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। यह आयोजन आगामी 27 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर आगामी 31 दिसम्बर तक चलेगा। उक्त जानकारी मंगरोडीह निवासी समाजसेवी टिंकू सिंह ने दी।
गिरिडीहः साहिबगंज में लव जिहाद में फंसाकर एक आदिवासी युवती रुबिका पहाड़िन की हत्या कर दी गयी है। इसे लेकर जहां पूरे प्रदेश में मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं इस कड़ी में सोमवार की शाम गिरिडीह में भी भाजपा की नगर इकाई और महिला मोर्चा ने संयुक्त प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री मंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला फूंका।
गिरिडीह: नियोजन नीति नियमावली में सुधार कर सरकारी बहाली शुरू नही होने से गुस्साये गिरिडीह के बेरोजगार युवकों ने सोमवार को जेपी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का पुतला दहन किया। इस दौरान युवाओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
