गिरिडीह : जमुआ माहुरी वैश्य मंडल के नए सत्र की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव सम्पन्न कराया गया। महामंडल के महामंत्री उमा शंकर चरण पहाड़ी एवं संगठन मंत्री प्रदीप कुमार के बतौर पर्यवेक्षक उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से अखिलेश भदानी को अध्यक्ष और संजय लोहानी को सचिव चुना गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष रहे गोपाल भदानी को जमुआ मंडल का संरक्षक के पद पर आसीन किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गिरिडीह : ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के तीन जिलों गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के 44 प्रवासी मजदूरों ने वतन वापसी के लिए भारत सरकार और झारखंड सरकार से सहयोग मांगा है। ताजिकिस्तान में फंसे 44 मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मजबूरी का वीडियो पोस्ट बतौर त्राहिमाम संदेश डाल वतन वापसी की गुहार लगाया है। इन मजदूरों में 11मजदूर गिरिडीह जिले के है। वहीं सर्वाधिक 30 मजदूर हजारीबाग जिले के और 3 मजदूर बोकारो जिले है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर अज्ञात अपराधियों ने उसके पास से 58 हजार रुपये लूट लिए। अपराधियों ने धारदार हथियार से उसे गम्भीर रूप से घायल कर एक चाहरदिवारी के अंदर फेंक दिया। लहूलुहान हालात में युवक रात भर चाहरदिवारी के भीतर बेसुध पड़ा रहा। सुबह उसे होश आया तो वह शोर गुल मचाया और चाहरदिवारी का दरवाजा पीटने लगा। शोर सुन आसपास के लोग वहां जुटे और उसे बाहर निकाल इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा युवक इलाजरत है।

Transcript Unavailable.

बंगीय संगीत परिषद के हावी सेंटर द्वारा सप्तम व अष्टम वर्ष पेंटिंग परीक्षा का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

गिरिडीह : गिरिडीह के कांग्रेसी नेता संतोष दास को गिरिडीह जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। रांची स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने संतोष दास को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन सम्बन्धी पत्र सौंपा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गिरिडीह : गिरिडीह टाउन हॉल में आगामी 17 दिसम्बर को दोपहर 12.00 बजे जेंडर सेंसटाइजेशन वर्कशॉप नामक एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जेंडर आधारित हिंसा, समानता, हिंसा की पहचान, कानूनी सलाह,सहायता आदि विषयों पर महिलाओं को विशेष जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त जानकारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने एक प्रेस बयान जारी कर दी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड राज्य के धनबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बीरबल महतो जानकारी दे रहे हैं की सरकार द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन से बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बच्चे अब निरंतर स्कूल आते हैं और कुपोषण का भी शिकार नहीं होते हैं। इसके साथ ही बच्चों को पोशाक मिलने से भी उन्हें काफी लाभ हो रहा है

Transcript Unavailable.